शिकायतों को गंभीरता से सुनना पहला दायित्व: प्रबोध
जनता के शिकायती पत्रों के निस्तारण को लेकर सीओ ने दिया प्रशिक्षण
रुद्रप्रयाग। जनता के शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, ताकि पीड़ित व्यक्ति को कानूनी प्रावधानों के अनुसार उचित न्याय मिल सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0034-1024x547.jpg)
पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में सीओ पुलिस प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने अपर उप निरीक्षक एवं मुख्य आरक्षियों को आम जनमानस के माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों के गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के लिए प्रशिक्षण दिया। कहा कि कानून का पालन करवाने के लिए हमारा मुख्य कार्य पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग पर होना चाहिए, यानि पीड़ित व्यक्ति को कानूनी प्रावधानों के अनुसार उचित न्याय दिलाना है। किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लेना चाहिए। हमारा पहला दायित्व होना चाहिए कि उनकी बातों को गंभीरता से सुना जाए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0030-1024x466.jpg)
संवाद करना ही कई बार उसकी शिकायत का निस्तारण भी हो सकता है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी ने बताया कि शिकायतों की प्रकृति के आधार पर आपको शिकायतें जांच के लिए आवंटित की जाएगी। हाईटेक जमाने में शिकायत प्राप्त होने का दायरा भी बदल गया है। अब शिकायतें भी विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन संचालित होने वाले पोर्टलों पर प्राप्त होती हैं। ऐसे में स्वयं को भी अपडेट किया जाना आवश्यक है। ऑनलाइन शिकायतों पर रिपोर्ट भी ऑनलाइन ही लगाई जानी है। ऐसे में तथ्यात्मक रिपोर्ट लगाई जानी आवश्यक है। इस अवसर पर पुलिस के कई कार्मिक उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0032-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0031-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0033-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0035-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0036-1024x466.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230813-WA0037-1024x466.jpg)