खराब उपकरणों के भरोसे चल रहा पुलिस लाइन रतूड़ा
एसपी ने दिए बदलने के निर्देश, पुलिस लाइन रतूड़ा का किया निरीक्षण,
रुद्रप्रयाग। पुलिस लाइन रतूड़ा का वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी विशाखा भदाणे ने खराब उपकरण मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शीघ्र खराब उपकरणों को बदलवाने एवं आपदा प्रबंधन उपकरणों के संचालन के लिए कार्मिकों को एसडीआरएफ से प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00863689179628741958891-1024x683.jpg)
सोमवार को एसपी विशाखा भदाणे ने पुलिस लाइन रतूड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें आपदा के उपकरण खराब मिले। ऐसे में उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र नये उपकरण मंगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा उपकरणों के खराब होने पर शीघ्र उन्हें बदल लें, जिससे आपात स्थिति में कोई परेशानी ना हो। पुलिस लाइन भोजनालय के निरीक्षण के दौरान मेन्यू, राशन स्टोर, मैस कैश बुक भरने को कहा। पुलिस लाइन कैश कार्यालय के निरीक्षण पर कैश व रजिस्टर अद्यावधिक पाए गए। पुलिस लाइन गणना कार्यालय निरीक्षण पर अभिलेखों का रख रखाव सही पाया गया। पुलिस लाइन शस्त्रागार का निरीक्षण करने पर शस्त्रों की साफ-सफाई सही पाई गई। नियमित रूप से शस्त्राभ्यास किए जाने के निर्देश दिए गए। शस्त्रों की सही हैंडलिंग करने पर मुख्य आरक्षी पवन, मुख्य आरक्षी प्रदीप, आरक्षी अनुज, आरक्षी अनिल को नगद पारितोषिक प्रदान किया गया। पुलिस लाइन स्टोर का निरीक्षण सामग्री वितरण रजिस्टर सही ढंग से अद्यावधिक करने निर्देश दिए। जनपद के सभी थानों को आवंटित सरकारी सम्पत्ति का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00797379753642932796842-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00758406827075555795935-1024x683.jpg)
परिवहन शाखा का निरीक्षण कर वाहनों की माइलेज बुक एवं वाहन बुक चेक कर वाहनों का नियमित रूप से निर्धारित समयावधि में सर्विसिंग कराए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरान्त पुलिस लाइन में नियुक्त सभी प्रभारियों व कार्मिकों का सम्मेलन लेकर समस्याएं भी जानी। प्रतिसार निरीक्षक को निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को समय से पूर्ण करा लिया जाए। पुलिस लाइन जिम का सदुपयोग किए जाने के निर्देश दिए। सभी कार्मिकों को उनके कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन विकास पुण्डीर, उपनिरीक्षक दमयन्ती गरोड़िया, अपर उपनिरीक्षक परिवहन गीता प्रसाद मैठाणी, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह समेत कई कार्मिक उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00865713845579971422079-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa0078345818846310106971-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00803677432411632257452-1024x745.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00871528098319432308389-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00794837324736106260022-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00823047879693243086304-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00773580583620896563870-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa0085151353822437998626-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00764793304419791707708-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00845304028539784965906-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00892719504848395262407-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa008335125117782782697-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00884834427525264100693-1024x683.jpg)