मानदेय बढ़ोतरी को लेकर 16 को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लिया धरना-प्रदर्शन का निर्णय,
रुद्रप्रयाग। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन ने मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर 16 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है, ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/images-2024-02-12t1954354871871032704236938-300x204.jpg)
आंगनबाडी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लगातार सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग करती आ रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए छः सौ रूपए प्रतिदिन के हिसाब से 18 हजार मानदेय किया जाए और वरिष्ठता के आधार पर 15 वर्ष पूरे होने पर प्रतिवर्ष सबका मानदेय बढ़ा दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट होने पर दो लाख देने का प्रावधान रखा जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इंटर पास होने के साथ ही सीनियर कार्मिकों को 50 वर्ष पूरे होने पर उनके मानदेय वृद्धि कर दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गोल्डन कार्ड जारी किए जाएं। कहा कि आंगनबाडी कार्यकर्ता पोषण ट्रेकर के साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जुड़े समस्त कार्य, पोलियो पिलाने, बीएलओ का काम पूरी निष्ठा से करते आ रहे है, लेकिन फिर उनका मेहनताना नहीं मिल पा रहा है। कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो रही है, लेकिन आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की मांगों को अनदेखा कर रही है। बताया कि 16 फरवरी को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने जनपद की सभी आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/images-2024-02-12t1954447526203473520983288-300x168.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/images-2024-02-12t1954285727135994360336067-300x168.jpg)