विधायक चौधरी ने जनसपंर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
भरदार पट्टी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां,
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के वोटिंग के प्रचार-प्रसार को लेकर एक सप्ताह का ही समय शेष रह गया है। ऐसे में भाजपा ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भरदार क्षेत्र के चैंरिया, सौंदा, माथगांव, मोसड, महरगांव, तिमली, कफना, डूंगरा, सौंराखाल, सतनी, भ्यूंता, खरगेड़, सेरा, बांसी, घेंघडखाल, जाखाल, सिलगांव, सुमाड़ी जवाड़ी क्षेत्र भ्रमण कर 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को अधिक से अधिक मतों के साथ विजय बनाने की अपील की।
उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य हो रहे हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न देश के लिए कोई विजन है और न कोई चेहरा है। कांग्रेस ने जितने सालों तक देश मे शासन किया, उन्होंने घोटाले और तुष्टिकरण किया है। मोदी सरकार के दस सालों के कार्यालय में आज देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर जिस तेजी आज विकास हो रहा है। वर्ष 2047 तक वैश्विक पटल दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए आपार प्यार और समर्थन मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आज विधानसभा के सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहे हैं। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप जनमानस को मिल रहा है। आम जनता से जो प्रेम और आशीर्वाद भाजपा मिल रहा है, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट, मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश सेमवाल, मण्डल महामंत्री मोहन चौहान, अमित रावत, दिलवर राणा, जयेंद्र नेगी सुनील नौटियाल शालिनी गोस्वामी, रोशनी रौथाण आदि कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे।