इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र भट्ट का सेवानिवृत्ति पर भव्य स्वागत
रूद्रप्रयाग। विकासखंड अगस्त्यमुनि के धारकोट निवासी गिरीश चन्द्र भट्ट सीमा सुरक्षा बल में चार दशक की गौरवपूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त होकर गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्प माला और गाजे बाजों से उनका भव्य स्वागत किया। युवा समाजसेवी वीर सिंह सजवाण ने बताया कि गिरीश चन्द्र भट्ट ने 1984-2024 तक मध्यप्रदेश, पंजाब, राजस्थान, कश्मीर, जम्बू, दिल्ली, मेघालय, त्रिपुरा आदि राज्यों में लिपिकीय संवर्ग में अपनी सेवाएं देकर कई गोपनीय दस्तावेजों के संग्रहण में मुख्य भूमिका निभाई।
भारतीय सेना में कार्यरत युवा रवि तिवाड़ी ने बताया कि सेना में जाने से पहले गिरीश भट्ट ने गांव की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के लिए भी महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने गांव के रीति रिवाजों को अगली पीढ़ी तक हस्तांतरित करने के लिए रामलीला, पांडव लीला जैसे कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लिया। गांव में पांडव मंदिर निर्माण के लिए चंदा इकट्ठा करने में भी भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व सैनिक उदय सिंह रावत, राम सिंह मल्ल, मोहन सिंह मल्ल, जीत सिंह राणा, सुमति तिवाड़ी, वीर सिंह सजवाण, दिनेश तिवाड़ी, रवि तिवाड़ी, अनुसूया प्रसाद चौकियाल, पंकज राणा, रमेश लाल, नरेश लाल सहित अन्य मौजूद थे।