सड़क दुर्घटना में घायल महिला को विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपनी वाहन से पहुचाया जिला चिकित्सालय।
घायल महिला को समय से उपचार मिलने पर महिला खतरे से बाहर।
रुद्रप्रयाग। अगस्तमुनि सिल्ली में एक एक्सीडेंट में घायल चोपता फलासी की नर्मदा देवी को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया एवं स्वयं घायल महिला को अस्पताल में एडमिट करवाकर समय से उनका उपचार शुरू करवाया। विधायक भरत सिंह चौधरी अगस्तमुनि से कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी सिल्ली में एक बाइक सवार और कार की आपसी टक्कर से कार में बैठी महिला चोटिल हो गई।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0095-1-1024x768.jpg)
विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा घायल महिला को अपनी गाड़ी से जिला चिकित्सालय पहुँचाकर स्वयं उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। समय से उपचार मिलने पर महिला को किसी भी खतरे से बाहर बताया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0095-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0093-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0096-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0094-1024x768.jpg)