भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मनाएगी गौरव संविधान दिवस
कल प्रदेश के हर बूथ पर आयोजित होंगे कार्यक्रम: अमरदेई
30 नवंबर को पहली बार देहरादून में होने जा रहा है सम्मेलन,
भविष्य में अनुसूचित जाति के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा सम्मेलन,
रुद्रप्रयाग। गौरव संविधान दिवस के मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से हर जिले में विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। कल प्रदेश के प्रत्येक बूथ पर यह कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार अनुसूचित जाति समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन तीस नवंबर को देहरादून में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने पर भी विचार गोष्ठी में चर्चा की जाएगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231125-WA0020-1024x478.jpg)
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने जारी बयान में कहा कि भाजपा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देश का सर्वोच्च गौरव संविधान दिवस मनाने जा रही है। इस बार संविधान दिवस को सम्पूर्ण प्रदेश के जनपद केंद्रों पर विचार गोष्ठियों व सभाओं के रूप में मनाया जाएगा। जनपद के प्रत्येक मंडलों में विचार गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार अनुसूचित जाति के विकास को लेकर कार्य हो रहे हैं। इन विकास कार्यो की जानकारी जरुरतमंद तक पहुंचे, इसको लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जनपद केंद्रों पर आयोजित कार्यक्रम के बाद संविधान गौरव यात्रा भी निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से गौरवशाली संविधान के सम्मान में जन जागरण का कार्य किया जाएगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-812285082-1700897690669-300x170.jpg)
उन्होंने बताया कि पहली बार अनुसूचित समाज का सम्मेलन 30 नंवबर को देहरादून में होने जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रदेश में पहली बार अनुसूचित जाति समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी कराने जा रही है। सम्मेलन के आयोजन से यह स्पष्ट होता है कि भाजपा अनुसूचित समाज के उत्थान को लेकर कार्य कर रही है। गढ़वाल संभाग के अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन 30 नवंबर को देहरादून में होने जा रहा है। कुमाऊं संभाग के अनुसूचित जाति के जनप्रतिनिधियों का सम्मेलन दो दिसंबर को कुमाऊ के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन में अनुसूचित जाति समाज के वर्तमान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, सभासद, पार्षद, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, महापौर, दायित्व धारी, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, मंत्री, सांसद सहित सभी गणमान्य गणों की गरिमामय उपस्थित रहेगी। उन्होंने बताया कि ये अनुसूचित जाति सम्मेलन भविष्य में अनुसूचित जाति के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन के माध्यम से भाजपा का अनुसूचित जाति समाज के उत्थान के लिए अपने कटिबद्धता के विचार को दर्शाती है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image-812285082-1700897666576-1024x967.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/image_editor_output_image327945750-1700897678929-300x208.jpg)