विधायक भरत चौधरी ने सिलगढ़ बडमा क्षेत्र में घर घर जनसपंर्क कर भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे जनता से वोट।
रुद्रप्रयाग। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के वोटिंग के लिए प्रचार थम गया है। सभी पार्टी अंतिम दिवस पर घर घर सम्पर्क कर अपने अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे है। इसी के तहत रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में विधायक भरत सिंह चौधरी ने सिलगढ़, बडमा क्षेत्र के अंतर्गत अरखुंड, दानकोट, किमाणा, कुड़ी-अदुली, स्यूर बांगर, उत्तरसू, जखोली आदि जगह पर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को अधिक से अधिक मतों के साथ विजय बनाने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य हो रहे हैं। सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/04/img-20240418-wa00942220638113713607322-1024x885.jpg)
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न देश के लिए कोई विजन है, न कोई चेहरा है। कांग्रेस ने जितने सालों तक देश मे शासन किया उन्होंने घोटाले और तुष्टिकरण किया है। मोदी सरकार के 10 सालों के कार्यालय में आज देश सभी क्षेत्रों में प्रगति कर जिस तेजी आज विकास हो रहा है, वर्ष 2047 तक वैश्विक पटल दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए आपार प्यार और समर्थन मिल रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/04/img-20240418-wa00946510273429595442877-1024x885.jpg)
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग-दर्शन में व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में आज विधानसभा के सभी क्षेत्रों में कार्य हो रहे है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आप जनमानस को मिल रहा है। आम जनता से जो प्रेम और आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है, अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करेंगे। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष यशवीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री त्रिलोक रावत, जिला मंत्री ओमप्रकाश बहुगुणा, दरम्यान जख़्वाल, विनोद कंडारी आदि कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/04/img-20240418-wa00941102093250877960411-1024x885.jpg)