मन की बात कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक: पंवार
भाजपा के प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देखा लाइव प्रसारण
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड भाजपा के प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लाइव प्रसारण देखा। प्रत्येक शक्ति केंद्र के एक बूथ पर वृहद रूप से कार्यक्रम देखा गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा समाज के सभी वर्गों ने कार्यक्रम को देखा।

भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार ने तिलवाड़ा बूथ में कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम के संस्करणों को चलाने से आने वाले नई पीढ़ी को संपूर्ण देश के बारे में जानकारियां प्राप्त होती हैं। समाज में प्रतिभावान एवं समाज के लिए विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों और मेहनतकश किसानों के बारे में गहनता से जानकारी सारे समाज को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से मिलती है। मन की बात कार्यक्रम आने वाले समाज के लिए पथ प्रदर्शक का काम करेगा। दूसरी ओर देश के अनेकों क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले खिलाड़ी, मेहनतकश किसान, सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से अनेकों पिछड़े वंचित, शोषित समाज में काम करने वाले समाजसेवी के साथ अपने अथक परिश्रम से देश के लिए अनेकों आधुनिक तकनीकी विकसित करने वाले वैज्ञानिकों के बारे में जानकारी भी मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से ही हम सबको मिलती है।

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने घोलतीर बूथ पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि हमने देखा कि पिछले एपिसोड में मोटे अनाज के बारे में सबको जानकारी मिली और आज मिलिट मिशन के तहत उत्तराखंड का मोटा अनाज देश और दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। इसका सीधा लाभ हमारे पर्वतीय किसानों को मिलेगा। मन की बात के कार्यक्रम से इसी प्रकार की अनेकों प्रेरणादायक बातें नई पीढ़ी को मिलती हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने गोर्ती बूथ पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश की अनेक संस्कृतियों, गतिविधियों एवं सांस्कृतिक विरासतों के बारे में भी जानकारी नई पीढ़ी को मिलती है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने गोर्ती बूथ पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश की अनेक संस्कृतियों, गतिविधियों एवं सांस्कृतिक विरासतों के बारे में भी जानकारी नई पीढ़ी को मिलती है। हमें प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुबह ठीक 11 बजे मोबाइल, रेडियो, टेलीविजन के माध्यम से मन की बात कार्यक्रम को सुनना चाहिए। मन की बात कार्यक्रम सुनने से हमारे मन मस्तिष्क में नई जानकारियों का आदान-प्रदान होता है। कार्यक्रम के जिला संयोजक अरुण चमोली ने तिलवाड़ा बूथ पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनपद के सभी बूथों पर हुए सफल कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, वाचस्पति सेमवाल, दिनेश उनियाल, शकुंतला जगवाण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विक्रम कंडारी, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत विक्रम पटवाल, रुद्रप्रयाग विधानसभा कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश बहुगुणा, केदारनाथ विधानसभा कार्यक्रम संयोजक सुमन जमलोकी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, विनोद देवसाली, प्रदेश कार्यसमिति पूर्व सदस्य सरला खंडूरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता भंडारी, भाजयुमो गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, जिला कार्यालय मंत्री सुनील नौटियाल आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने मंडलों के अंतर्गत अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।








