प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह गुंसाई की सेवानिवृत्ति पर विदाई
37 सालों तक शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए दी सेवाएं
रुद्रप्रयाग। शिक्षक नेता के रूप में 37 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद राउप्रावि पोला के प्रधानाध्यापक और उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रुद्रप्रयाग के संरक्षक सुरेन्द्र सिंह गुंसाई के सेवानिवृत्त होने पर संकुल तिलवाड़ा की ओर से सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0112-1024x768.jpg)
कार्यक्रम में अपने संबोधन में गुंसाई ने कहा कि शिक्षक के रूप में बच्चों व समाज की सेवा करना उनके लिए एक महान अवसर रहा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वर्तमान में अध्यापक पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य नहीं कर पा रहा है। क्योंकि तंत्र ने उसे अध्यापक से अधिक कर्मचारी बना दिया गया है। विदाई समारोह का संचालन करते हुए राउप्रावि डांगी गुनाऊ के प्रधानाध्यापक हेमंत चौकियाल ने कहा कि गुंसाई ने वर्ष 1986 में अपने शिक्षक जीवन का प्रारंभ किया। वे पन्द्रह वर्षों तक संकुल समन्वय के रूप में भी कार्यरत रहे। 1989 में ब्लॉक मंत्री के रूप में शिक्षक नेता के रूप में शिक्षक राजनीति प्रारंभ करते हुए ब्लाॅक मंत्री, ब्लाक अध्यक्ष, जनपदीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित कई सांगठनिक पदों पर काम किया। वर्तमान में वे जनपदीय संरक्षक के पद पर नियुक्त थे। संकुल तिलवाड़ा के समन्वयक धीरेन्द्र सिंह भंडारी ने गुंसाई के साथ के अपने संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि वे एक शिक्षक के साथ-साथ अध्यापकों के लिए मार्ग-दर्शक भी रहे, जिस कारण उनकी संगति में आने वाला हर व्यक्ति उनका मुरीद बन कर रह जाता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0094-770x1024.jpg)
शिक्षिका लक्ष्मी गिरी ने कहा कि इस संकुल की यादें वे हमेशा अपने साथ रखेंगी। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक त्रिलोक सिंह बिष्ट, शिक्षक दुर्गा प्रसाद भट्ट, सेवानिवृत्त शिक्षक जितेन्द्र सिंह भिंडोला को भी विदाई दी गई। कार्यक्रम में पूर्णी नेगी, नीलम बिष्ट, देवेन्द्र कांडपाल, शशि चन्द्र नौटियाल, लक्ष्मी बिष्ट, संगीता पंवार, कृष्ण चन्द्र भट्ट, उर्मिला गुसाई, मदुसूदन गोस्वामी, अनिता पंवार, सुमित्रा शाह, राजेश्वरी राणा, सुधांशु बेंजवाल, सत्येंद्र नेगी, सरिता शर्मा, भरत सिंह, राणा, नंदा चमोला, कुंवर सिंह नेगी, विद्या दत्त चमोला, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गीता देवी, भोजन माता इन्दु देवी सहित तिलवाड़ा के सभी छात्र-छात्रा उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0117-1024x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0118-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0119-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0120-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0112-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0116-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0115-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0113-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0114-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0107-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0102-1024x768.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0103.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0097.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0098.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0095-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0101-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0100-770x1024.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0099.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0093.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0094.jpg)
![](http:///storage/emulated/0/Android/media/com.whatsapp.w4b/WhatsApp Business/Media/WhatsApp Business Images/IMG-20230430-WA0096.jpg)