जिला अस्पताल की शिफ्टिंग के विरोध में स्थानीय जनता ने किया प्रदर्शन
पूर्व काबीना मंत्री ने दिया धरने को समर्थन,
स्थानीय लोगों ने की प्रशासन, सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी
रुद्रप्रयाग।
जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग की शिफ्टिंग को लेकर अब स्थानीय लोगों का संघर्ष सड़क तक पहुंच गया है। रविवार को जिला चिकित्सालय में धरना देने के बाद लोगों ने मुख्य बाजार में प्रदर्शन किया। प्रशासन, सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेजाबी की गई। इधर, पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।
जिला अस्पताल से कुछ ब्रांचों को कोटेश्वर माधवाश्रम अस्पताल में शिफ्ट करने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जारी है। एक ओर स्थानीय लोगों की ओर से सामान को कोटेश्वर पहुंचाने का विरोध किया जा रहा है, वहीं अस्पताल के शिफ्ट होने को जन विरोधी बताया जा रहा है। समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री मातबर सिंह कंडारी ने कहा कि जिला अस्पताल से आर्थोपैडिक एवं जनरल सर्जरी के साथ ही आंख, नाक-कान-गला आदि ब्रांचें कोटेश्वर अस्पताल में शिफ्ट होने से स्थानीय लोगों के साथ ही जिलेभर की जनता को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आखिरकार मुख्य बाजार के बीच इस बड़े भवन को जनता से क्या लाभ मिलेगा। कहा कि अस्पताल के लिए किए जा रहे संघर्ष में वह जनता के साथ हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image993129470-1639312450434.jpg)
इस मौके पर कांग्रेस नेता प्रदीप बगवाड़ी एवं वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि इसके लिए यदि आंदोलन को और आगे बढ़ाना पड़े तो इसके लिए भी वे पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि सेमवाल, यूकेडी नेत्री सरला खंडूरी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चन्द्रमोहन सेमवाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, भगत चैहान, सभासद संतोष रावत, कांता प्रसाद ढौंडियाल, जोत सिंह बिष्ट, राय सिंह बिष्ट, जिपंस नरेंद्र बिष्ट, बलवीर नेगी, राजेश थपलियाल, सुमित कठैत, शमशेर सिंह मल्ल, विक्रम सिंह राणा, जसपाल भारती, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, शम्भू प्रसाद, गणेश सिंह बिष्ट, कलम सिंह रावत, शिशुपाल सिंह, ज्योति देवी, सुभाष रावत, संजय रावत, राजेश्वरी देवी, सुमिता देवी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image994976512-1639312492335.jpg)