वोट देने के लिए प्रेरित करने वाले पत्र हो रहे वायरल
361 बूथों में चल रही चुनाव पाठशाला
रूद्रप्रयाग। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों पर जिले के 361 बूथों के बीएलओ नवीन जानकारियों को हर मतदाता तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जिले में पिछले चार दिनों से हल्की बूंदा-बांदी के बीच भी बीएलओ घर-घर जाकर फार्म 12घ भरवा रहे हैं। चुनाव आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के तहत इस बार दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक के मतदाताओं को विशेष सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जनपद की स्वीप टीम ऑनलाइन माध्यम से निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों से मतदाता जागरूकता के लिए कई नवाचारी प्रयास कर रही है। बच्चों द्वारा अपने प्रवासी परिजनों को वोट देने के लिए प्रेरित करने वाले पत्र खूब वायरल हो रहे हैं। बूथ संख्या 179 धारकोट की बीएलओ शान्ति देवी भण्डारी ने बताया कि 554 मतदाताओं में से 80 वर्ष से अधिक उम्र के 10 मतदाताओं और 8 दिव्यांग मतदाताओं द्वारा 12घ भरा गया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-572895659-1642939258635.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-573819180-1642939264780.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image1815785778-1642939276784.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-595983684-1642939286751.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220123-WA0069.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220123-WA0072.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220123-WA0075.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220123-WA0073.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-570125096-1642939305816.jpg)