पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई कांग्रेस से नाराजगी
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से कांग्रेस के लिए टिकट मांग रही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा ने पार्टी हाईकमान से टिकट न मिलने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह प्रियंका गांधी की ”लड़की हूं, लड़ सकती हूं” की थीम पर आगे बढ़ेंगीं। दिल्ली से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं से मशवरा लेने के बाद ही निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर फैसला लेंगी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-656012549-1642939011828.jpg)
दूरभाष पर कांग्रेस नेत्री ने बताया कि वह पांच सालों से पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगी थी। बीते 2017 के चुनाव में वह पार्टी प्रत्याशी रही हैं, जबकि पार्टी के ही व्यक्ति ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को कमजोर किया। बावजूद पार्टी हाईकमान ने उन्हें ही इस चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी की थीम “लड़की हूं लड़ सकती हूं” को आगे बढ़ाते हुए वह जल्द ही क्षेत्र में जाएंगी। यहां कार्यकर्ता और अपने समर्थकों से बैठक कर निर्दलीय चुनाव लड़ने के मामले पर फैसला लेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन ने उनके साथ धोखा किया है। जबकि वह बुरे से बुरे वक्त में भी कांग्रेस को जिले में मजबूत करती आ रही हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image-599677768-1642938972126.jpg)