श्रीयंत्र भजन मंडली के भजनों से गूंजा कर्णेश्वर महादेव
सावन मास के पर्व पर चोपड़ा में भजन संध्या का आयोजन
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर के पौराणिक कर्णेश्वर महोदव मंदिर चोपड़ा में सावन पर्व के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीनगर से पहुंची श्रीयंत्र भजन मंडली ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव के विभिन्न भजनों से क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। भजन संध्या में देर रात्रि तक क्षेत्रीय जनता भक्ति में डूबी रही।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0143-1024x698.jpg)
श्रीयंत्र भजन मंडली श्रीनगर के भजन गायक चन्द्रप्रकाश नैथानी एवं गढ़वाली गायक मुकेश सेमवाल के साथ हास्य कलाकार व भजन गायक बुद्धि बल्लभ उनियाल ने रविवार रात भजन संध्या में अपनी टीम के सदस्यों के साथ कर्णेश्वर महोदव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के भजन से माहौल को शिवभक्ति मय कर दिया। यही नहीं भजनों की धुनों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। जिसमें गायकों ने भगवान शिव, गणेश भगवान, नर्सिंग भगवान, जागर, देवी जागर सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दी। गायक मुकेश सेमवाल एवं चन्द्रप्रकाश नैथानी ने अपनी गीतों की प्रस्तुतियों से जहां लोगों को देर रात्रि तक पंडाल में जमाये रखा, वहीं हास्य कलाकार व गायक बुद्धिबल्लभ उनियाल ने अपनी हास्य रचनाओं से खूब गुदगुदाया। भजन संध्या में भोपाल सिंह चौधरी, राघव जोशी, विजय गैरोला, हरीश मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित, पीसी नौडियाल, प्रनोद नौडियाल, कुशलानंद भटट, देवेन्द्र बबूल मिश्रा, जगमोहन रौथाण, कुंवर सिंह नेगी, रणजीत सिंह, मुकेश भट्ट, मुनीन्द्र सिंह ज्ञानी, कुलदीप चौहान, जगदम्बा प्रसाद, अखलेश भट्ट, कल्पेश्वर चौधरी, रणजीत सिंह, मनमोहन सिंधवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230724-WA0142-1024x662.jpg)