रुद्रप्रयाग। जिला भेषज विकास इकाई रुद्रप्रयाग के तत्वाधान में ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में 4 हजार बड़ी इलायची के पौधे निःशुल्क वितरित की गई। इस दौरान क्षेत्र के अन्य किसानों को जड़ी बूटी के कृषिकरण के लिए जागरूक किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0045-1024x544.jpg)
ग्राम पंचायत निरवाली धारकोट में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी के हाथों 4 हजार बड़ी इलायची के पौधे कृषकों को निःशुल्क वितरित किए गए। भेषज संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल ने बताया कि उद्यान विभाग की निःशुल्क बीज पौध वितरण योजना के अंतर्गत भेषज संघ ने उक्त ग्राम पंचायत के प्रगतिशील किसानों को 4,000 बड़ी इलायची के पौधे 50 नाली भूमि पर बड़ी इलायची कृषिकरण के लिए निःशुल्क वितरित किए है। कहा कि संघ लगातार निशुल्क जड़ी बूटी पौधों का रोपण कर रहा है। ताकि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सविता भंडारी,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संघ के सचिव वाचस्पति सेमवाल, प्रगतिशील बड़ी इलायची के उत्पादक जयप्रकाश सेमवाल,भेषज विकास इकाई के समन्वयक चंद्रवीर सिंह के साथ ही प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0042-300x253.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0043-1024x543.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0044-1024x620.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0046-1024x517.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0041-1024x578.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230723-WA0040-1024x594.jpg)