जनता की समस्याओं का निस्तारण करना अधिकारियों का दायित्व: गहरवार
जनता मिलन कार्यक्रम में 33 शिकायतों में 16 का मौके पर निस्तारण
रुद्रप्रयाग। जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने को लेकर डीएम डाॅ सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित 33 शिकायतें दर्ज की, जिसमें 16 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया। जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00528815572973445868014-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00511898464268404556222-1024x682.jpg)
जनता मिलन कार्यक्रम में डीएम डाॅ सौरभ गहरवार ने कहा कि समस्याओं का सही समय पर निस्तारण करना अधिकारियों का दायित्व है। अधिकारी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए ईमानदारी के साथ निवर्हन करें। ऐसा देखने को मिल रहा है कि अधिकारी जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, जिस कारण दूर-दराज से जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंच रहे लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कार्यक्रम में जयकंडी के ग्रामीणों ने बरसात में सड़क का पानी व मलबा खेतों सहित काश्तकारों के घरों में आने की शिकायत रखी। अमसारी निवासी दयाराम भट्ट ने मुख्य बाजार में होटल के पीछे रिक्त सरकारी भूमि पर चिल्ड्रन पार्क निर्माण करने की मांग की। रौठिया गांव के गिरीश सिंह ने वर्ष 2019 से 2023 के मध्य हुए विकास कार्यों की जांच संबंधी आख्या उपलब्ध कराने के संबंध में तथा अमसारी निवासी रघुवर कुमार ने बेलणी व तिलणी नदी के समीप पैतृक भूमि आवंटन के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। अमसारी निवासी गुलाबी देवी ने वार्ड एक में नाली न बनने से फैल रही गंदगी की समस्या से अवगत कराया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00516151459882848793397-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa0055308885736186005893-1024x682.jpg)
बोरा गांव की लीला देवी ने पेयजल कनेक्शन होने के बावजूद हर वर्ष पानी की समस्या दर्ज कराई। फलासी के पंचम सिंह ने चोपता-फलासी मोटर मार्ग का निर्माण पूर्ण होने के बावजूद प्रभावितों को मुआवजा न मिलने सहित अनुसूचित जाति बस्ती में क्षतिग्रस्त पेयजल टैंक व सिरकोजी स्थान पर सड़क कार्य अधूरा होने की शिकायत दर्ज की। अमसारी निवासी सुशील चंद्र ने मुख्य बाजार के डाट पुलिया समीप उनकी दुकान को नगर पालिका द्वारा अधिग्रहित किए जाने से आर्थिकी का संकट उत्पन्न होने की समस्या से अवगत कराया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00531155204819022785915-1024x682.jpg)
शिवानंदी निवासी कुशलानंद गैरोला ने प्रधानमंत्री आवास चाहने तथा चंद्रापुरी निवासी कृष्णा देवी व हेमलता बिष्ट ने उनके आवासीय भवन के पीछे विद्युत पोल हटाने की मांग की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल का भी प्रस्तुतिकरण भी किया गया्र जिसमें तहसील दिवसों एवं जनता मिलन एवं अन्य पोर्टलों के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण एवं की गई कार्यवाही के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, अधिशासी अभियंता लोनिवि इंद्रजीत बोस, पीएमजीएसवाई ओमजी गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, जखोली शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी विनोद कुमार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए ग्रामीण मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00542381321042653465881-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00556651474869574699630-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa0053209455241398877091-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240212-wa00512097909334791634991-1024x682.jpg)