केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़ा खच्चर संचालक कर रहे यात्रियों के साथ गाली-गलौच
यात्रियों के साथ गाली-गलौच किये जाने से नहीं जा रहा अच्छा संदेश
बिना लाईसेंस और अनफिट पशुओं का हो रहा संचालन,
केदारनाथ घोड़ा-खच्चर ट्रेड यूनियन ने की कार्यवाही की मांग
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालक तीर्थयात्रियों के साथ गाली-गलौच कर रहे हैं। साथ ही उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं अपना रहे हैं। यात्रा मार्ग बिना लाईसेंस और अनफिट पशुओं का संचालन हो रहा है, जिस कारण गौरीकुंड-केदारनाथ घोड़ा-खच्चर ट्रेड यूनियन में आक्रोश बना हुआ है। ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पैदल मार्ग का जायजा लिया और वस्तुस्थिति का पता लगाया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0105-1024x566.jpg)
पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालकों की स्थिति देखने के बाद गौरीकुंड-केदारनाथ घोड़ा खच्चर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने सुबह चार बजे से 11 बजे तक स्थानीय लोगों के घोड़े खच्चर संचालित करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि बाहरी जनपदों के जो घोड़े खच्चर पुनर्निमाण का सामान ढोने का कार्य कर रहे हैं, वो वापसी में बिना पर्ची काटे ही सवारियों को भी ढो रहे हैं। बिना लाइसेंस और अनफिट पशुओं का संचालन किया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक यात्री घोड़े खच्चर संचालक पर गाली देने के साथ ही अभद्रता करने का आरोप लगा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0103-1024x554.jpg)
द्वितीय चरण की केदारनाथ यात्रा रफ्तार पकड़ चुकी है और पैदल मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े खच्चरों को लेकर शिकायत भी हो रही हैं। पैदल मार्ग पर शुक्रवार को एक यात्री पति पत्नी ने गौरीकुंड से घोड़ा खच्चर बुक किया था। रास्ते में दंपत्ति ने घोड़ा रोकने के लिए कहा, लेकिन हाॅकर ने घोड़ा नहीं रोका और यात्री के साथ अभद्रता करते हुए गाली दे दी। यात्री बता रहा की उसको किस प्रकार की गाली दी गई। मौके पर सेक्टर अधिकारी ने घोड़े खच्चर संचालक के खिलाफ कार्यवाही की। यात्री घोड़े खच्चर संचालक द्वारा की गई अभद्रता से काफी आक्रोशित था। गौरीकुंड- केदारनाथ घोड़ा खच्चर ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी कुंवर सिंह सजवान ने बताया की केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों में सामान ढोने के लिए बाहरी जनपदों के घोड़े खच्चर लगे हुए हैं। सुबह ये सामान ले जा रहे हैं और वापसी में बिना पर्ची काटे सवारी भी ला रहे हैं। इनके पास लाइसेंस भी नहीं हैं। इस प्रकार का कार्य करने वाले घोड़े खच्चरों और उनके संचालकों पर रोक लगनी चाहिए। वहीं मामले में डीएम डाॅ सौरभ गहरवार ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे घोड़ा-खच्चरों की निगरानी को लेकर म्यूल टास्क फोर्स की टीम को तैनात किया गया है। जो संचालक तीर्थयात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार के साथ गाली-गलौच कर रहे हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्यवाही के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर अनफिट पशुओं का संचालन हरहाल में नहीं होने दिया जायेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0106-1024x568.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0104-1024x531.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0107-1024x562.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0105-1-1024x566.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230915-WA0103-1-1024x554.jpg)