यात्रा पर आये श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर अनुभवों को जाना
एसपी डाॅ भदाणे ने लिया गौरीकुंड व सोनप्रयाग में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा
मौसम खराब होने पर समय से पहुंचे श्रद्धालुओं तक जानकारी: डाॅ भदाणे
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग व गौरीकुंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसपी डाॅ विशाखा भदाणे ने घोड़ा पड़ाव में नियुक्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सोनप्रयाग व सीतापुर स्थित पार्किंगों में वाहनों को सही प्रकार से लगवाए जाने को कहा। इस दौरान एसपी ने यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव भी जाने गए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0052-1024x768.jpg)
बुधवार को पुलिस अधीक्षक डाॅ विशाखा अशोक भदाणे ने औचक निरीक्षण के दौरान वाहनों के आवागमन एवं पैदल यात्रियों के चलने की स्थिति में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। सोनप्रयाग में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किए जाने के लिए प्रभावी योजना के अनुरूप कार्यवाही करने, सोनप्रयाग शटल पार्किंग से लेकर गौरीकुण्ड तक यातायात को नियंत्रित ढंग से चलाए जाने, सोनप्रयाग के विभिन्न डयूटी प्वाइन्टों पर नियुक्त पुलिस कार्मिकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अलावा गौरीकुंड शटल पार्किंग, खोया पाया केन्द्र, बाजार व चैकी का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की नियंत्रित ढंग से आवाजाही कराये जाने को कहा। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के दशा में सभी श्रद्धालुओं तक समय से मौसम संबंधी जानकारी अनाउंसमेंट की जाए। ताकि यात्रियों की सुरक्षा समय से की जा सके। एसपी ने पुलिस बल से कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों को पार पाते हुए इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जाना है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0053-1024x768.jpg)
इस दौरान यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव भी जाने गए। पुलिस उपाधीक्षक यातायात को गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के नाम उपलब्ध कराने को निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड कुलेन्द्र सिंह रावत, उप निरीक्षक सूरज कंडारी सहित अन्य पुलिस बल उपस्थित था।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0054-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0053-1-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0055-1024x576.jpg)