बॉलीवुड अभिनेत्री साराअली खान ने किए बाबा केदारनाथ और तुंगनाथ के दर्शन
रुद्रप्रयाग। फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान ने बाबा केदार और तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के दर्शन किए। वह पिछले दो दिनों से केदारनाथ धाम में ही ठहरी थी। केदारनाथ धाम से उनका विशेष लगाव रहा है। उनकी पहली फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान भी वह लगभग दो महीने तक केदारघाटी में ही रही थी। बाबा के दर्शन करते हुए उन्होंने ओम नमो शिवाय का जाप किया। दो दिनों तक धाम में रहकर बाबा केदारनाथ की पूजा अर्चना की। साथ ही स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने बाबा केदारनाथ के साथ ही तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के भी दर्शन किए। यहां पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। बॉलीवुड अभिनेत्री काफी समय तक तुंगनाथ धाम में भी रही। इसके बाद वह यहां से चली गयी।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728142800-952x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728140722-958x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728138790-966x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728136545-944x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728134564-935x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728132301-987x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728129270-954x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/FB_IMG_1683728126560-947x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230510-WA0127-999x1024.jpg)