भक्तों ने लिया सिद्धपीठ नारी देवी का आशीर्वाद
तीस वर्षों बाद देवरा यात्रा पर निकली हैं मां नारी देवी
रुद्रप्रयाग। तल्लानागुर क्षेत्र के अन्तर्गत सिद्धपीठ नारी देवी की देवरा यात्रा ने जिला मुख्यालय स्थित बेलनी वार्ड में भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। इस दौरान भक्तों ने फूल एवं अक्षतों से मां का जोरदार स्वागत किया। रात्रि विराम के लिए मां की देवरा यात्रा नारी गांव पहुंची।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231202-WA0003-484x1024.jpg)
गत 17 नवम्बर से 30 वर्षो बाद मां नारी देवी की पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोंचारण के साथ देवरा यात्रा विधिवत शुरू हुई थी। इससे पहले 14 नवंबर को मां नारी देवी के नए फर्श पर शक्ति चढ़ाई थी। इसके बाद ही चार दिशाओं का बंधन शुरू किया। मां की देवरा यात्रा ने नारी गांव के साथ ही खतेणा स्युंपुरी, सतेरा, सांदर, बेलाखुरढ होते हुए रात्रि प्रवास के लिए जिला मुख्यालय स्थित बेलनी पहुंची थी। इस दौरान मां का विभिन्न स्थानों पर फूल एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया जा रहा है। रविवार सुबह पुजारी ने मां नारी देवी की विशेष पूजा अर्चना कर तमाम पूजाएं संपंन की। जिसके बाद ही स्थानीय लोगों ने मां के दर्शन कर मनौतियां मांगी। इस दौरान वाद्य यंत्रों एवं मां के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बेलनी में घर घर भ्रमण के बाद मां की देवरा यात्रा नारी गांव के लिए रवाना हुई। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को मां की देवरा यात्रा अपने मायके दरम्वाड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। चोपडा न्याय पंचायत के साथ दशज्यूला क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी। लगभग सात माह तक चलने वाले इस भ्रमण कार्यक्रम में मां नारी चारों दिशाओं के भ्रमण के बाद जून माह में अपने मूल मंदिर में लौटेगी। जहां पर क्षेत्र खुशाहाली एवं समृद्धि के लिए विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिक्षराज सिंह रावत ने बताया कि लगभग तीस वर्षों मां की देवरा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231202-WA0004-1024x576.jpg)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है। मंदिर समिति के सरंक्षक सतेन्द्र पाल सिंह बर्तवाल ने कहा कि माँ चण्डिका इतनी शक्ति है कि कष्ट में स्मरण मात्र से ही उसके कष्ट दूर हो जाते है। मंदिर के मुख्य आचार्य पं. रमेश चंद्र सेमवाल ने कहा कि देवी के ब्रह्म ठानकरे में सर्वशक्ति विराजमान होती है। जिसके दर्शन मात्र से ही सभी का उद्धार हो जाता है। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रकाश वीर सिंह, पुजारी सुरेन्द्र चन्द्र मलवाल, सतेन्द्र बत्र्वाल, जयकृत सिंह, गोविन्द सिंह, महिपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह, प्रदुमन सिंह, धीरज बत्र्वाल, यशवंत सिंह समेत बड़ी संख्या में भक्तजन यात्रा में चल रहे है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231202-WA0002-558x1024.jpg)