पत्रकार सेमवाल को पितृ शोक
रुद्रप्रयाग। सामाजिक सरोकारोें से जुडे़ पत्रकार राजेश सेमवाल ’मृदुल’ के पिता मेदनीधर सेमवाल का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। उनके बडे़ बेटे राकेश सेमवाल जहां बीकेटीसी में ओएसडी के पद पर तैनात हैं, वहीं उनके छोटे पुत्र रमेश सेमवाल देहरादून व उनकी बड़ी पुत्री दिल्ली में रहती हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image1516284046-1692460595364-300x217.jpg)
स्वर्गीय सेमवाल ताउम्र कई समाचार पत्र पत्रिकाओं से जुडे़ रहे हैं। उनके सामाजिक कार्यो को लोग आज भी याद करते हैं। मूलतः जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम परकंडी श्रीवा के रहने वाले स्वर्गीय सेमवाल के निधन पर पत्रकार, सामाजिक संगठनों व राजनैतिक दलों के लोगों ने भारी दुख जताया है। उन्होंने अपनी अन्तिम सांस देहरादून में ली। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, केदारनाथ शैलारानी रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, अशोक खत्री, पत्रकार लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, हरीश गुंसाई, रमेश पहाड़ी, अनुसूया प्रसासद मलासी, बृजेश भट्ट, बद्री नौटियाल, लक्ष्मण सिंह नेगी, विपिन सेमवाल, भरत कुर्माचली, सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगांे ने शोक व्यक्त किया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230819-WA0134-888x1024.jpg)