केदारनाथ धाम से पर्यावरण मित्रों ने किया 60 किलो कूड़ा एकत्रित
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं सुलभ इंटरनेशनल की ओर से संबंधित क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0115-694x1024.jpg)
अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चैधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम के विभिन्न क्षेत्रों एवं मंदाकिनी नदी के किनारे साफ-सफाई व्यवस्था निरंतर की जा रही है। शुक्रवार को चलाए गए सफाई अभियान के दौरान करीब 60 किलो प्लास्टिक व कूड़े-कचरे को एकत्रित किया गया। जिसके उचित निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0119-694x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0118-694x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0117-694x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0121-694x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0114-1024x877.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0115-1-694x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0116-694x1024.jpg)