केदारघाटी की प्रसिद्ध डोलिया देवी ने की बहन चंडिका से भेंट
कल त्रियुगीनारायण में होगा डोली का रात्रि प्रवास
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी की प्रसिद्ध डोलिया देवी पहली बार केदारनाथ धाम की देवरा यात्रा पर निकली हैं। इन दिनों में मां डोलिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों को आशीष दे रही हैं। मां की देवरा यात्रा का जगह-जगह भक्त फूल अक्षत्रों से भव्य स्वागत कर रहे हैं। देवरा यात्रा के पांचवें दिन डोलिया देवी ने अपनी चौथी बहन चंडिका से भेंट की और फिर अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0068-1024x723.jpg)
बता दें कि केदारघाटी में मां कात्यायिनी को डोलिया देवी के रूप में पूजा जाता हैै। मां डोलिया देवी मां महिषमर्दिनी की छोटी बहन हैं। जहां महिषमर्दिनी का मंदिर केदारघाटी के मैखण्डा गांव में है, वहीं मां डोलिया देवी का मंदिर खाट गांव में स्थित है। पहली बार डोलिया देवी की देवरा यात्रा के दौरान दोनों बहनों का मिलन हुआ। इस मिलन के साक्षी हजारों भक्त बने। शुक्रवार सुबह देवरा डोलिया देवी की देवरा यात्रा ने जामू से फाटा पहुंची। जहां देवरा यात्रा ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद यात्रा रामपुर, शेरसी होते हुए सीतापुर पहुंची।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0018-1024x461.jpg)
डोली का रात्रि प्रवास सीतापुर में जशोधर प्रसाद के यहां होगा। कल सुबह डोली यात्रा शिव-पार्वती विवाह स्थल त्रियुगीनारायण के लिए रवाना होगी, जिसके बाद गौरीकुंड और फिर देवरा यात्रा केदारनाथ धाम पहुंचेगी। डोली यात्रा के मीडिया प्रभारी भरत कुर्माचली ने बताया कि देवरा यात्रा ने शुक्रवार सुबह जामू में स्नान किया। इसके बाद डोलिया देवी अपनी चौथी बहन चंडिका से मिलने के बाद अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। उन्होंने कहा कि डोली कल त्रियुगीनारायण में रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन गौरीकुंड के लिए रवाना होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जामू विनीता देवी, अनिता देवी, सुमन जमलोकी, तम्यार, अबल सिंह, जसपाल, रोशन, अक्षय, अभिनय, आयुष, भूषण, मोहित, प्रिंश, सार्दुल, मयंक, प्रवीन, अंकित, सचिन, प्रवीन, देवेश, पंकज एवं समस्त नव युवक ग्राम खाट के मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0005-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0068-1-1024x723.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0069-1024x728.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0070-1024x713.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image-1012106017-1692972714661-300x202.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0018-1-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230825-WA0005-1-1024x768.jpg)