केदारनाथ धाम में निरंतर सफाई अभियान से श्रद्धालु गदगद
नगर पंचायत, सुलभ व जिला पंचायत के कर्मी रात-दिन सफाई व्यवस्था में जुटे,
यात्रा मार्गो पर गंदगी फैलाने पर काटा जा रहा चालान,
रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों में निरंतर सफाई अभियान चल रहा है। यात्रा मार्गो पर गंदगी और प्लास्टिक कचरे को साफ करने को लेकर नगर पंचायत, नगर पालिका व सुलभ इंटरनेशनल के सफाई कर्मी रात-दिन जुटे हुए हैं, जिससे देश-विदेश से यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण मिल सके। यात्रा मार्गो पर स्वच्छ माहौल देखकर तीर्थयात्री भी गदगद नजर आ रहे हैं और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00686876501597273740720-1024x766.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00693354497898406730827-1024x766.jpg)
केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ रहा है। अब तक यात्रा में चार लाख श्रद्धालु पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। यात्रा मार्गो पर उमड़ रहे भक्तों के सैलाब के कारण गंदगी और प्लास्टिक कचरा भी फैल रहा है। ऐसे में नगर पालिका, नगर पंचायत व सुलभ इंटरनेशनल के सफाई नायक रात-दिन सफाई अभियान में जुटे हैैं। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00656755950130520872769-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00673210639294153757775-1024x766.jpg)
नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों द्वारा केदारनाथ धाम सहित सरस्वती नदी एवं मंदाकिनी नदी की निरंतर साफ-सफाई की जा रही है। इसके साथ ही आने वाले तीर्थ यात्रियों को भी पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने और जो कूड़ा-कचरा उनके द्वारा किया जा रहा है, उसको डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही जो भी दुकानदार एवं यात्री गंदगी करते हुए पकड़ा जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00628287444287404353885-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa0061330783838080399422-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa0067416672006786130555-1024x766.jpg)
सुलभ इंटरनेशल के इंचार्ज धनंजय पाठक ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों द्वारा केदारनाथ धाम, सीतापुर, सोनप्रयाग एवं यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों में सफाई अभियान चलाने के साथ ही सुलभ शौचालयों की निरंतर सफाई की जा रही है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों के लिए बनाई गई चरहियों की भी निरंतर सफाई की जा रही है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सोबन सिंह कठैत ने बताया कि जिला पंचायत के पर्यावरण मित्रों द्वारा जिला पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गुरूवार को जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने काकड़ा गाड़ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा निर्देश दिए गए कि जिला पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत साफ सफाई की व्यवस्था निरन्तर ठीक तरह से होती रहे, ताकि दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। उन्हांेने कहा कि सफाई के दौरान एकत्रित कूड़े का उचित निस्तारण किया जा रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00677604761134835908730-1024x766.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa0066515477719796929346-1024x766.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00651329898539955553751-1024x768.jpg)
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रुद्रप्रयाग सुशील कुमार कुरील एवं नगर पंचायत अगस्त्यमुनि कैलाश पटवाल ने बताया कि उनके द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है तथा स्थानीय लोगों एवं केदारनाथ दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं को भी कूड़े को डस्टबीन में ही डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
यात्रा पड़ावों में किया गया 29,724 श्रद्धालुओं का उपचार
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु का स्वास्थ्य खराब या किसी कारण से घायल होने के स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराइ जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ धाम व यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर एमआरपी खोली गई है, जिससे श्रद्धालु का तत्परता से उपचार किया जा सके।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00578076105697340402921-1024x576.jpg)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एचसीएस मर्तोलिया ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में बृहस्पतिवार को ओपीडी के माध्यम से 2,550 तीर्थ यात्रियों का उपचार किया गया, जिसमें 1903 पुरुष एवं 647 महिलाएं शामिल हैं। अब तक ओपीडी एवं इमरजेंसी के माध्यम से 29,724 श्रद्धालुओं का उपचार किया गया है, जिसमें 23,006 पुरुष, 6718 महिला शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक यात्रा पड़ावों में 1,483 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/05/img-20240523-wa00581369601367296294083-1024x576.jpg)