नदियों के साथ गौवंश संरक्षण को लेकर आगे आएं: डिमरी
गढ़वाली पारंपरिक पोशाक पहनकर छात्रों ने किया रैंप वॉक,
हिन्दी, अंग्रेजी के साथ छात्रों के गढ़वाली भाषण ने श्रोताओं का जीता दिल,
रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में नमामि गंगे पखवाड़ा के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि छात्रों ने गढ़वाली पारंपरिक पोशाक पहनकर जहां रैंप वाॅक किया, वहीं हिन्दी, अंग्रेजी के साथ गढ़वाली भाषण ने श्रोताओं का दिल जीत लिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00278670109056387995720-1024x768.jpg)
कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ करते हुए विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि आज के समय में हिमालय पर बहुत बड़ा संकट मंडरा रहा है। अलकनंदा-मंदाकिनी के साथ ही अन्य नदियों का जल स्तर घटता जा रहा है। प्राकृतिक श्रोत सूख रहे हैं। पहाड़ी जिलों में हो रहे अंधाधुंध निर्माण कार्यों से हिमालय को खतरा पैदा हो गया है। सही समय पर बर्फवारी के साथ ही बारिश नहीं हो रही है। गंगा मां का अस्तित्व संकट में आ गया है। ऐसे में जरूरी है कि नदियों में फैली गंदगी को दूर करने के साथ ही अपने आस-पास के नदी-नालों में सफाई की जाए। आज के समय में स्वच्छता को लेकर हर व्यक्ति को जागरूक होने की जरूरत है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00422122399735963945884-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00444991853848390613029-1024x768.jpg)
उन्होंने कहा कि गंगा को मां के रूप में पूजा जाता है और गाय को भी मां का दर्जा दिया गया है। इसलिए छात्र गंगा मां के साथ ही निराश्रित सड़कों में घूम रही गाय और नंदी की सेवा को लेकर भी आगे आंए। उन्होंने छात्रों से स्वच्छ लोकतंत्र की स्थापना को लेकर मतदान करने की अपील भी की। कार्यक्रम के दौरन महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष विशाल कप्रवाण ने नमामि गंगे स्मृति चिन्ह, नमामि गंगे हेड गर्ल एवं हेड बॉय सौरभ थपलियाल और प्रियंका बिष्ट ने नमामि गंगे पत्रिका भेंटकर अतिथि स्वागत परंपरा का निर्वहन किया। नमामि गंगे कैप्टेन ने प्राध्यापक गणों को पुष्प एवं नमामि गंगे स्मृति चिन्ह भेंट किए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00516633076674440072506-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00505276524349271338514-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00471612808930209003612-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00464800302608926855241-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa0044496072327792922415-1024x768.jpg)
समिति के नोडल अधिकारी डॉ विक्रम वीर भारती ने नमामि गंगे समिति के उद्देश्य एवं छात्र-छात्राओं की ओर से नमामि गंगे कार्यक्रम में जो कार्य किए गए हैं, इसकी विस्तृत जानकारी दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। एकल नृत्य में हिमानी, समूह लोक नृत्य में दीक्षा, स्वाति, तान्या, रितिका एवं तमन्ना, झुमेलो लोक नृत्य में कुमकुम, खुशी, प्रिया, महक, पलक, सिमरन, आकांक्षा, किरण के साथ मनीषा ने सुंदर गढ़वाली लोकगीत की प्रस्तुति दी। नमामि गंगे का सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तराखंड लोक गायन और नृत्य को समर्पित रहा। कार्यक्रम को आधुनिकता के साथ भी जोड़ा गया, जहां छात्रों ने कुमाऊनी और गढ़वाली पारंपरिक पोशाक पहनकर रैंप वॉक किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00433193009234515560237-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00188193454890880956663-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00276353341235009026302-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00198564169153302687780-1024x576.jpg)
नमामि गंगे विषय पर अंजली एवं मयंक ने हिंदी, अनुष्का एवं आयुष ने अंग्रेजी व अरुण ने गढ़वाली भाषा में भाषण देकर सभी श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पूजा रानी एवं डॉ रजनी रौथान ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्रियाकलापों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र वितरित भी किए गए। इस मौके पर श्रीकांत नौटियाल, डॉ मकान प्रकाश विश्वकर्मा, डॉ नियति कपटियाल, प्रवीन सेमवाल, अंकित राणा, दीपक नौटियाल, राकेश बुटोला, विपेन्द्र सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00447153573129300860604-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00505544299895630176409-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00515091507015411621400-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00476799950676324714999-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00274772519453445274318-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00222927020538889660790-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240323-wa00245901879602033326780-1024x576.jpg)