कलयुग में भगवान की भक्ति मोक्ष का द्वार: गोपालमणि
केदारनाथ धाम स्थित बाबा बर्फानी के आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा संपंन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम स्थित बाबा बर्फानी ललित राम दास महाराज के आश्रम में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक गोपालमणि महाराज ने कहा कि गौ सेवा करने से पाप ताप शाप समाप्त हो जाते हैं। कहा कि कलयुग में भगवान की भक्ति को मोक्ष का द्वार माना गया। इसलिए सभी को भगवान की भक्ति अवश्य करनी चाहिए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0180-1024x575.jpg)
केदारनाथ धाम में स्थित बाबा बर्फानी ललित दास महाराज के आश्रम में चल रही श्रीराम कथा के समापन अवसर पर सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नित्य पूजाएं संपन्न की। प्रसिद्ध कथा व्यास गोपालमणि महाराज ने कहा कि गौ माता की सेवा करने से गौ माता सर्व देवो का मंदिर है। सर्व देवता आशीर्वाद देते है। कहा कि जिस प्रकार पृथ्वी से जन्म ने के कारण जानकी का नाम भूमिजा सीता पडा। उसी प्रकार पर्वत से उत्पन्न होने के कारण हिमालय की पुत्री का नाम गिरिजा शैलजा शैलकुमारी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0183-1024x571.jpg)
कहा कि समय-समय पर मनुष्यों को पौराणिक कथाओं का श्रवण अवश्य करना चाहिए। ताकि श्रोताओं को कथा श्रवण मात्र से उनके पापों का हरण हो सके। बाल व्यास सीता शरण महाराज ने अनेक कथा प्रसंगो को सुनाया। कथा आयोजक ललित दास महाराज ने गौ महिमा और भगवान राम के बारे में विस्तृत रुप से चर्चा की। कहा कि गौ माता को राष्ट्र माता का घोषित करने का समर्थन करता हूँ। उन्होंने दोनों व्यासों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया। जिसके बाद श्रीराम की आरती के बाद कथा का समापन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने भंडारे को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहित विनोद शुक्ला, महेश बगवाडी, कालिका प्रसाद सेमवाल, राजकुमार शुक्ला, सीता जुयाल, शकुंतला नटखट समेत बडी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0178-1024x586.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0182-1024x574.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0179-1024x565.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0180-1-1024x575.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0181-1024x568.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0183-1-1024x571.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/image_editor_output_image1539726063-1691330924206-1024x577.jpg)