गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों का नहीं लगा कोई सुराग
ढूंढखोज को लेकर अलकनंदा व मंदाकिनी नदियों में चलाया जा रहा सर्च रेस्क्यू अभियान
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुंड में हुए हादसे में 23 लोग लापता हो गए थे। रेस्क्यू अभियान को तीन दिन का समय लग गया है और अभी तक सिर्फ तीन ही लोगों के शव बरामद हो पाए हैं, जिनकी शिनाख्त भी हो चुकी है। लापता लोगों की ढूंढखोज को लेकर अलकनंदा व मंदाकिनी नदियों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कहीं से भी सफलता हाथ नहीं लग रही है। अभी भी घटना में बीस लोगों का कहीं अता-पता नहीं है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0140-768x1024.jpg)
बता दें कि बीती गुरूवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे के करीब गौरीकुंड बाजार से कुछ दूरी पर डाट पुलिया के समीप भारी भरकम चट्टान टूटने से दो दर्जन लोग मंदाकिनी नदी में समा गये थे। यहां स्थित तीन दुकानों के भीतर लोग सो रहे थे और पहाड़ी से चट्टान टूटकर सीधे दुकानों को अपने साथ ले जाकर मंदाकिनी नदी में जा गिरा। घटना के बाद से केदारघाटी में मातम छाया हुआ है और लापता लोगों की ढूंढखोज की जा रही है। इसको लेकर मंदाकिनी व अलकनंदा नदियों में रेस्क्यू अभियान चल रहा है, जबकि गौरीकुंड मंदाकिनी नदी में जहां पर दुकानों का मलबा गिरा है, वहां भी मलबे को साफ करके शवों की खोज की जा रही है। रुद्रप्रयाग बाईपास से नरकोटा एवं धारी देवी से श्रीनगर डैम तक चलाए गए रेस्क्यू सर्च अभियान के बाद लापता बीस में से किसी भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0132-1024x470.jpg)
भूस्खलन की घटना के बाद से 23 लोग लापता चल रहे थे, जिनसें से तीन लोगों के शव बरामद होने के बाद उनकी शिनाख्त भी कर दी गई थी। हलांकि अन्य बीस लोगों की ढूंढखोज के लिए रविवार तीसरे दिन आपदा प्रबंधन टीमों का सर्च अभियान जारी रहा, लेकिन देर शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग सका। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि आपदा प्रबंधन टीमों के साथ ही पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया। इसके साथ ही संदिग्ध स्थानों पर ड्रोन कैमरे से भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बताया कि धारी देवी से कुंड बैराज तक सर्च रेस्क्यू व खोजबीन अभियान चलाया गया। टीमों की ओर से विषम परिस्थितियों मे सर्च रेस्क्यू व खोजबीन कार्य किया जा रहा है, लेकिन टीमों को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान में डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, फायर सर्विस तथा जिला प्रशासन की टीमें शामिल हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0141-462x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0139-1024x470.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0133-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0135-470x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0132-1-1024x470.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0057-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0129-1024x472.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0128-1024x470.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0136-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0137-1024x470.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0134-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0101-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0102-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0099-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230806-WA0040-1024x768.jpg)