रिश्तेदार बनकर पैंसा लूट रहे साइबर अपराधी: वंदना
पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि में एनएसस कैंप का शुभारंभ
अगस्त्यमुनि। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कैम्प का शुभारंभ हुआ। काॅलेज के प्राचार्य डॉ दलीप सिंह बिष्ट ने छात्रों से जीवन में स्वयं सेवा भाव बनाये रखने का आह्वान किया। शिविर में सब इंस्पेक्टर वंदना अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम, महिला अपराध तथा यातायात नियमों का पालन किये जाने के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240228-wa00722019542897358395086-1024x768.jpg)
साइबर अपराध के बारे में बताया कि यह वर्तमान समय में बहुतायत से होने वाला सबसे सक्रिय अपराध है तथा किस प्रकार एक ओटीपी देने तथा एक लिंक खोल देने से सारे जीवन भर की पूंजी साइबर ठगों के हाथ में चली जाती है। साइबर अपराधी रिश्तेदार बनकर कॉल करते हैं और खाते में पैंसे भेजने के लिए बाध्य करते हैं तथा लोगों की मेहनत की कमाई साइबर ठगों के हाथों में चली जाती है। अनावश्यक ऐप्स को अपने मोबाइल फोन में इन्सटॉल कर देने से, अनजान वीडियो कॉल उठाने तथा अनजान नम्बर से भेजे गये लिंक खोलने से आप साइबर अपराध का शिकार बन सकते हैं। जब तक हमें अपने साथ साइबर अपराध होने की जानकारी हो पाती है, तब तक काफी देर हो जाती है। इससे बचाव का उपाय सतर्कता तथा हमारी जागरुकता है। साइबर अपराध हो जाने की दशा में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को महिला सम्बन्धी अपराधों, घरेलू हिंसा आदि विषयों पर जानकारी देकर उनके अधिकारों एवं महिला संबंधी कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240228-wa00723966758363662516854-1024x768.jpg)