कालीमठ मंदिर पहुंचकर मां चंडिका ने कालीमाई से की भेंट,
मां चंडिका के जयकारों से गुंजायमान हुई कालीमठ घाटी,
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर क्षेत्र की नारी देवी चंडिका ने कालीमठ मंदिर में पहुंचकर मां कालीमाई से भेंट की। इस अवसर पर नारी देवी ने मंदिर में नृत्यकर भक्तों को अपना आशीर्वाद दिया। नारी देवी कालीमठ क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण करेगी।
बुधवार को नौज्यूला की नारी देवी चंडिका की देवरा यात्रा ने विभिन्न गांवा का घर-घर भ्रमण करने के बाद कालीमठ मंदिर पहुंची, जहां मां की देवरा यात्रा का पुष्प एवं अक्षतों से जोरदार स्वागत किया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240227-wa00786182945703740450111-1024x768.jpg)
कालीमठ मंदिर की परिक्रमा के बाद मां चंडिका देवी की देवरा यात्रा ने कालीमठ मंदिर के गर्भगृह में कालीमाई से भेंट की। इस अवसर पर मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां चंडिका की आरती उतारी। इस दौरान मां चंडिका एवं कालीमाई के जयकारों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद मां चंडिका कालीमठ घाटी के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर भक्तों को अपना आशीर्वाद देंगे। गत 17 नवंबर से नौज्यूला क्षेत्र के नारी गांव की मां चंडिका की देवरा यात्रा शुरू हुई थी। सात माह तक चलने वाली देवरा यात्रा में अब तक तीन सौ से अधिक गांवों का भ्रमण कर अपने भक्तों और धियाणियों की कुशलक्षेम पूछ चुकी हैं। आगामी जून माह में नारी गांव स्थित मूल मंदिर में विशाल महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत, गंभीर बिष्ट, विक्रम सिंह रावत, यशवन्त सिंह रावत, गोविन्द सिंह नेगी, महिपाल सिंह नेगी, दिलवर सिंह रावत, विक्की विष्ट, सुरेंद्र सिंह सजवाण, गजपाल सिंह नेगी, रमेश चंद्र सेमवाल समेत कई आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240227-wa00763334755732434636774-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/02/img-20240227-wa00741117999282630013948-1024x768.jpg)