कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करें कार्यकर्ता: शर्मा
चोपड़ा न्याय पंचायत में कांग्रेस बूथ कमेटी की बैठक
रुद्रप्रयाग। तल्लानागपुर के चोपड़ा न्याय पंचायत स्तर पर कांग्रेस की बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पर्यवेक्षक तिलक राज शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का आहवान किया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2022/01/image_editor_output_image403929075-1641557967662.jpg)
कांग्रेस पर्यवेक्षक शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों का पर्दाफाश करें। आगामी समय में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और जनता का मन कांग्रेस के पक्ष में है। अगर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करेंगे तो निश्चित ही कांग्रेस की जीत होगी। पूरे मनोयोग से कार्यकर्ता को कार्य करना है और जो कार्यकर्ता तन,मन और धन से प्रत्याशी के लिए माहौल तैयार करेगा, पार्टी उसे उचित सम्मान देगी। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी राणा ने कहा कि भाजपा ने हर मोर्चे पर जनता को निराश किया है। बिजली, पानी, सड़क, अवैध खनन, पलायन आदि की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आगमी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। बैठक में बूथ कमेटी के अध्यक्षों एवं समस्त कांग्रेसजनों ने मिलकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, ब्लाॅक प्रमुख प्रदीप थपलियाल, अंकुर रौथाण, बंटी जगवाण, वीरेंद्र बुटोला, नरेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत, धनराज बंगारी, दिनेश ममगांई, अक्की पंवार, सुभाष नेगी, संजय, सहित अन्य कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](http:///data/user/0/org.wordpress.android/cache/media_editing/image_editor_output_image379917529-1641558015541.jpg)