ग्रामीण युवाओं में भी बढ़ रहा खेलों का क्रेज: विकास
भाजयुमो ने किया अगस्त्यमुनि खेल मैदान में खेल महाकुंभ का आयोजन
अगस्त्यमुनि। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे खेल महाकुंभ के तहत केदारनाथ विधानसभा के अगस्त्यमुनि में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें 1600 मीटर दौड़ व कबड्डी मैच का आयोजन किया गया।
खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधानसभा के कार्यक्रम संयोजक व युवा मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक विकास डिमरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की बेहतर खेल नीति के कारण शहर ही नहीं गांवों में खेलों के प्रति रूझान बढ़ा है। खेल से स्वस्थ समाज व बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0130-1024x768.jpg)
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में खेल महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसी के निमित भाजयुमो ने केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत अगस्त्यमुनि खेल मैदान में खेल महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित कराने के लिए इस महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र व राज्य सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है। खेल महाकुंभ में आयोजित हई 1600 मीटर दौड़ में अंकुश व कबड्डी प्रतियोगिता में जगवाण क्लब ने बाजी मारी। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनिल कोठियाल, योगेश सेमवाल, युवा मोर्चा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सती, जिला मंत्री अमित प्रदाली, मंडल अध्यक्ष बीना राणा, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी राजीव भट्ट ,व युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0129-1024x768.jpg)