कांग्रेसियों की बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग
पुण्यतिथि पर चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
रुद्रप्रयाग। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल के विकास पुरुष स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग भी की गई। कहा कि उनके योगदान को सदा याद किया जाएगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-2089660176-1710685341903824866631234294368-300x255.jpg)
मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, वीरेंद्र बुटोला, लक्ष्मण सिंह रावत आदि ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बहुगुणा उत्तराखंड का सम्पूर्ण भारत में गौरव बढ़ाया है। उनकी राजनीति और वर्तमान समय की राजनीति में काफी अंतर है। वे सदा विकास के लिए चिंतित रहते थे। उस दौर में किए गए कार्यो की बदौलत उत्तराखंड न केवल शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में भी बेहतर सुविधाएं हासिल हो रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी ने हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग की है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा नाता है और वह यहां के विकास के लिए चिंतित रहते हैं,।ऐसे में उत्तराखंड के विकास पुरुष कहे जाने वाले बहुगुणा को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। इस मौके पर कई कांग्रेसी मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/image_editor_output_image-2089660176-17106853271373999706941964913476-300x243.jpg)