अगस्त्यमुनि में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक संपंन
कहा, कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में आम जन से ले रही राय
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन से राय ली जा रही है। अगस्त्यमुनि में इस सम्बन्ध में केदारनाथ विधानसभा प्रभारी एवं गौचर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुकेश नेगी ने बैठक ली। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीश गुसाईं की अध्यक्षता में संपंन बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश नेगी ने कहा कि पार्टी अपने घोषणा पत्र में पूरे प्रदेश के आम जन मानस से राय शुमारी कर रही है। यह पार्टी का संकल्प पत्र होगा, जिसके आधार पर ही सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की प्राथमिकतायें सुनिश्चित की जायेगी। यह संकल्प पत्र उत्तराखण्ड राज्य के लिए एक आदर्श रूपरेखा सुनिश्चित करेगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा। जो अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी मुख्य धारा में लायेगा। बैठक में कांग्रेस नेता यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य पर हुए हमले की निन्दा की गई और बाद में हमले के विरोध में पुतला दहन भी किया गया। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने धोषणा पत्र में सम्मिलित करवाने केलिए अपने अपने सुझाव दिए। बैठक में चोपता ब्लॉक अध्यक्ष गाकुल लाल टम्टा, पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा देवी, रजनी रावत, प्रमोद गुसाईं, जसपाल लाल, प्रदीप रूड़िया, भूपेन्द्र राणा, उमा भट्ट, राजेश नेगी, त्रिभुवन बुटोला, तनुज पुरोहित, दिनेश सेमवाल, ताजवर खत्री, गजेन्द्र पंवार आदि सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो – यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2021/12/image_editor_output_image1860121655-1638852708903.jpg)