कांग्रेस नेता खंडूड़ी का छः दिवसीय गढ़वाल दौरा: नेगी
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक’
’पौड़ी, श्रीनगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग व ढालवाला में होगी बैठक’
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनीष खंडूरी 13 अक्टूबर तक गढ़वाल क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, सीसीसी के सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। साथी ही कांग्रेस पार्टी को मजबूत विपक्ष के रूप में किस प्रकार जनता के बीच जाना है, उसको लेकर रणनीति पर जगह-जगह चर्चा की जाएगी। जिससे भविष्य में भाजपा के खिलाफ बड़ी लामबंदी की जा सके और पार्टी कार्यकर्ताओं में आने वाली नगर निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए जोश व ऊर्जा का संचार किया जा सके।

नेगी ने कहा कि खंडूड़ी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार रविवार आज पौड़ी मुख्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रत्याशियों, अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं 9 अक्टूबर को श्रीनगर में वाटिका होटल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारीयों के साथ बैठक की जाएगी। 10 अक्टूबर को जनपद चमोली के गौचर में शिवगंगा वेडिंग प्वाइंट पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। 11 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग नगर पालिका के बारातघर में विधानसभा प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के सदस्य, जिला कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक की जाएगी। 12 अक्टूबर को देवप्रयाग बगवान में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया जाएगा। 13 अक्टूबर को देवप्रयाग ढाल वाला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर आगे की रणनीति को अमलीजामा पहनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।



