चिनूक ने पहुंचाया केदारनाथ धाम में निर्माण सामान
मौसम खराबी के चलते एक ही चक्कर लगा सका चिनूक हेलीकाॅप्टर
रुद्रप्रयाग। वायु सेना के हेलीकाॅप्टर चिनूक ने केदारनाथ धाम में निर्माण सामग्री पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को चिनूक ने उड़ान भरकर 2.4 टन निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुुंचाई। आगे भी निर्माण सामग्री पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/image_editor_output_image766623019-1694871564931-1024x448.jpg)
प्रतिवर्ष प्रदेश सरकार केदारनाथ में भारी सामान पहुंचाने के लिए सेना के हेलीकाप्टर चिनूक की मदद लेती है। शनिवार को मौसम साफ होने के बाद सुबह 6 बजे चिनूक हेलीकाप्टर ने केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। पहले चक्कर में 2.4 टन निर्माण सामग्री को केदारनाथ पहुंचाया। हलांकि प्रतिदिन चिनूक के दो चक्कर शडयूल रखा गया, लेकिन मौसम खराबी के चलते दूसरा चक्कर नहीं लग सका। इस बार लगभग 250 टन निर्माण सामग्री केदारनाथ धाम पहुंचाई जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से स्टील गाडर, पौकलैंड मशीन के पार्ट एवं मिक्सर पार्ट शामिल हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0182-1024x452.jpg)
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि शनिवार को चिनूक हेलीकाप्टर ने सुबह 6 बजे गौचर से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी। पहले दिन चिनूक ने 2.4 टन निर्माण सामग्री को केदारनाथ धाम पहुंचाया। प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चिनूक दो चक्कर लगाने का शयूडल रखा गया है। शनिवार को मौसम खराबी के चलते एक ही चक्कर लग सका।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0181-1024x431.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0184-1024x448.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0180-1024x485.jpg)