निराश्रित पशुओं का रखा जाए विशेष ध्यान: अंथवाल
सभी को सेवा भाव से करनी चाहिए गाय की सेवा
जनपद में निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए गोसदन बनाने के दिए निर्देश
रुद्रप्रयाग। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद अंथवाल ने विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की तथा जनपद में निराश्रित गौ पशुओं के लिए बनाए जा रहे गोसदन एवं की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। वहीं आज विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने रुद्रप्रयाग बाजार में निराश्रित घूम रही दो गाय की बछिया को गोद लिया है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0069-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0095-1024x461.jpg)
बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौ-सेवा ही भगवान की सेवा है। वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली है, जिसे गाय की सेवा करने का अवसर प्राप्त होता है। उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म में गाय की सेवा से मोक्ष प्राप्त होता है। इसलिए सभी को संपूर्ण सेवा भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए निराश्रित गौ की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने पशुपालन विभाग, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को जनपद में निराश्रित गौ एवं निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए गौ सदन बनाए जाने के लिए स्थान चिन्हित करने को कहा।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0070-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0094-1024x461.jpg)
उन्होंने गौ सेवा से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में निराश्रित पशुओं पर विशेष निगरानी रखने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने जनपद आगमन पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी ओर से बैठक में जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं, उनका संबंधित अधिकारियों से अनुपालन किया जाए। बैठक में सदस्य राज्य गौसेवा आयोग धर्मवीर सिंह, अजय सेमवाल, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दीपमणी गुप्ता, मुख्य शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तिलवाड़ा वासुदेव डंगवाल, सहायक अभियोजन अधिकारी प्रमोद चंद्र आर्य, वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार, डाॅ. अमित सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0065-1024x683.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0095-1-1024x461.jpg)
वहीं दूसरी ओर विश्व अखाड़ा परिषद (गौ रक्षा विभाग) ने रुद्रप्रयाग बाजार में निराश्रित घूम रही दो गाय की बछिया को गोद लिया है। गौ रक्षा विभाग के सचिव देवेंद्र बिष्ट एवं महामंत्री भूपेंद्र जगवान ने एक-एक गाय की बछिया को गोद लिया है। गौ रक्षा विभाग की इस पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। गौ रक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष रोहित डिमरी ने कहा कि कुछ असामाजिक लोग गाय और उसके बछिया को सड़कों में छोड़ रहे हैं। शहरों में यह गाय और नंदी आवारा घूम रहे हैं। इनके संरक्षण को लेकर गौ रक्षा विभाग अभियान चलाए हुए हैं। अभियान के तहत जहां घायल गाय एवं नंदी का उपचार किया जा रहा है, वहीं गाय और बछिया को गोद भी लिया जा रहा है। जिससे उनका सही से भरण पोषण हो सके। उन्होंने कहा कि बाजारों में बहुत सारी गाय और नंदी आवारा घूम रही हैं, जो गौ धाम के अभाव में यहां वहां भटक रहे हैं। गौ रक्षा विभाग का यही प्रयास रहेगा कि घायल गाय और नंदी का ट्रीटमेंट सही समय पर किया जाए, साथ ही इनके संरक्षण और संवर्धन को लेकर आवाज उठाई जाए।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0094-1-1024x461.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0097-1024x506.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0093-1024x461.jpg)
इसके साथ ही गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी के नेतृत्व में गुरुवार रात के समय नगर क्षेत्र रुद्रप्रयाग में आवारा घूम रही गाय एवं नंदी को हरा चारा खिलाया गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0129-1024x768.jpg)
इस मौके पर गौ रक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित डिमरी, महामंत्री भूपेंद्र जगवान, सचिव देवेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष संदीप कप्रवान, रोशन झा, अंकित राणा, गावस्कर रावत, रोहित गोस्वामी, राहुल पटवाल सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0127-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0130-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0131-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0125-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0126-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0128-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0132-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0123-768x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0122-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0124-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231116-WA0121-768x1024.jpg)