भाजपा की नीति, विचार और सिद्धान्तों से देश बढ़ रहा आगे: सौरभ
कैबिनेट मंत्री ने किया रुद्रप्रयाग में नव मतदाताओं को सम्मानित,
रुद्रप्रयाग विधानसभा में 180 व केदारनाथ विधानसभा में 150 मतदाताओं ने किया प्रतिभाग,
रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। रुद्रप्रयाग विधानसभा का नव मतदाता सम्मेलन भाजपा जिला कार्यालय तथा केदारनाथ विधानसभा का नव मतदाता सम्मेलन गणपति वेडिंग प्वाइंट अगस्त्यमुनि में संपंन हुआ। रुद्रप्रयाग विधानसभा के सम्मेलन में जहां 180 नवमतदाता पहुंचे, वहीं केदारनाथ विधान सभा में 150 नव मतदाताओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के विचारों का लाइव प्रसारण सुना गया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01071925752413491108352-1024x576.jpg)
रुद्रप्रयाग विधानसभा में नव मतदाता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत को विश्वगुरू बनाने का सपना 2047 तक पूरा होगा, जिसमें युवा मतदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। उन्होंने युवा मतदाताओं को भाजपा पार्टी के प्रति आकर्षित करते हुए कहा कि पार्टी की नीति, विचार और सिद्धान्त भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण निभा रहे हैं, जबकि अन्य पार्टियों के पास ना तो सिद्धान्त हैं और न ही विचार।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa0122971890287340564584-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01212238044314353083532-1024x576.jpg)
उन्होंने युवाओं से अपील की कि पहली बार मतदान करते समय राष्ट्र के विकास को मध्यनजर रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही मतदान करें। उन्होंने कहा कि आज डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। यदि उत्तराखंड की ही बात करें तो विकास का डबल इंजन राज्य में पहाड से लेकर मैदान तक तेज गति से दौड़ रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से अपार स्नेह रहा है। यही कारण है कि भौगोलिक व जनसंख्या की दृष्टि से छोटे से प्रदेश मे 1.5 लाख करोड़ की केंद्रीय विकास परियोजनायें चल रही हैं। शानदार होती कनेक्टिविटी के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व संचार समेत सभी क्षेत्रों मे हो रहे ढांचागत विकास और अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से संवरता उत्तराखंड आज बदलते भारत की कहानी कह रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01196715671365954501777-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01242745492374952844381-1024x768.jpg)
इस अवसर पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने नव मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश की रीढ हैं। क्षेत्र और राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं को मतदाता के रूप में महत्वपूर्ण निर्णय लेना आवश्यक है। युवाओं को अच्छे विचार और राष्ट्रीय हित में कार्य करने वाली पार्टी के साथ खडा होना चाहिए। वहीं केदारनाथ विधानसभा में मुख्यवक्ता के रूप में जिला महामंत्री विनोद देवशाली ने बताया कि केदारनाथ धाम में 750 करोड़ से पुनर्निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं और बदरीनाथ धाम में महानिर्माण योजना के तहत 550 करोड़ से पुनर्विकास कार्य गतिमान हैं।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01089066590188732432515-1024x576.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01101685500349804234709-1024x576.jpg)
उन्होंने नवमतदाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री के भारत को विश्वगुरू बनाने के संकल्प को पूर्ण करने को लेकर नवमतदाता अपना समर्थन भाजपा को अवश्य दें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, जिला उपाध्यक्ष अरूण चमोली, त्रिलोक रावत, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, दिनेश उनियाल, जिला मंत्री ओमप्रकाश बहुगुणा, पूर्व जिला महामंत्री अजय सेमवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र भंडारी, मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रयाग नगर पार्वती गोस्वामी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संदीप कठैत, भूपेन्द्र बिष्ट, मानेन्द्र कुमार, अमित प्रदाली, रजनीश गौरोला, राजीव भट्ट, देवेन्द्र राणा, योगेश सेमवाल, सुबोध राणा, कर्मा नौटियाल, गढ़वाल सह संयोजक युवा मोर्चा विकास डिमरी, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी पंकज कप्रवाण, जिला महामंत्री युवा मोर्चा आशीष कंडारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रदीप राणा, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुमन जमलोकी, मंडल अध्यक्ष बीना राणा आदि मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240125-wa01076881059892786408424-1024x576.jpg)