बलूनी ने लिया पंचकेदार गद्दीस्थल में जीत का आशीर्वाद
शहीद आंदोलनकारी अशोक कैशिव के स्मारक पर चढ़ाए फूल,
केदारघाटी के विभिन्न स्थनों पर रोड शो कर मांगे वोट
ऊखीमठ। पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर रोड शो कर जनता से वोट मांगें। उन्होंने भगवान केदारनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल आंेकारेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना कर विश्व समृद्धि की कामना की और उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के स्मारक पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00752029829970430336187-1024x769.jpg)
भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के केदार घाटी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने ऊखीमठ, कुण्ड, काकडागाड़, भीरी, चन्द्रापुरी सौड़ी सहित केदारघाटी के विभिन्न स्थानों पर रोड शो व जन सम्पर्क कर अपने समर्थन में वोट मांगें। विभिन्न स्थानों पर रोड शो करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश की विश्व में विशिष्ट पहचान बन रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल में देश उन्नति के पथ पर अग्रसर है तथा सीमान्त क्षेत्रों व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए दर्जनों योजनाएं संचालित होने से पूरे देश में लाखों महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि हर कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जी तोड़ मेहनत कर रहा है। इसलिए संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी व लगन से कार्य करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा। केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00741740458927425775677-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00771812070766722639841-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00762831592461357061714-1024x769.jpg)
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन के लिए निस्वार्थ भावना से कार्य कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की जी तोड़ मेहनत से उत्तराखण्ड की पांचो सीटों पर भाजपा का परचम लहरायेगा। बद्री केदार मन्दिर समिति अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भटट् ने कहा कि संगठन मजबूती से आगे बढ़ रहा है। भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग संयोजक कुलदीप रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही प्रत्याशी की भारी बहुमत के साथ जीत हासिल होती है। इसलिए हर कार्यकर्ता को पार्टी प्रत्याशी के लिए रात-दिन मेहनत करनी है। कार्यकर्ता की मेहनत का फल उसे आगामी भविष्य में जरूर मिलेगा। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, भाजपा संसाधन एवं प्रबंधन विभाग संयोजक कुलदीप रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, विजय कप्रवाण, शकुन्तला जगवाण, सुमन जमलोकी, जिपंस भारत भूषण भटट्, सुमन नेगी, विक्रम कंडारी, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्तवाल, गम्भीर बिष्ट, अनुसोया प्रसाद भटट्, दलवीर नेगी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00859196040956336068999-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00907681766103635464548-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00842239746447842067578-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00816487976343078886588-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00803478861094349759316-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00241851549021627182498-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00769016156706280383657-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00706217127073797232564-300x225.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00777543523337467293962-1024x769.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240322-wa00751897153346968504962-1024x769.jpg)