बद्री-केदार के दरबार में पहुंचे बागेश्वर सरकार
भारत सरकार के संचार राज्य मंत्री ने भी किए दर्शन,
धीरेन्द्र शास्त्री के साथ परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि भी रहे मौजूद
रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ एवं केदारनाथ में रविवार को संत महात्माओं, मंत्री, सांसद सहित विशिष्ट व्यक्तियों की आमद रही। बागेश्वर धाम ख्याति प्राप्त पंडित धीरेन्द्र शास्त्री देहरादून में दरबार लगाने के बाद 11 बजे केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर में दर्शन किए। उनके साथ आचार्य महामंडलेश्वर निरंजनी अखाड़ा कैलाशानंद गिरी महाराज, परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि, संत राधे बाबा, पूर्व विधायक संगीत सोम भी केदारनाथ पहुंचे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0080-300x169.jpg)
बागेश्वर धाम बाबा धीरेन्द्र शास्त्री रविवार को अपराहन एक बजे बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। उन्होंने वेदपाठ पूजा-अर्चना संपंन की। उनके साथ संतगण भी बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि संतों ने सर्वे भवंतु सुखिनरू सर्वे संतु निरामया की कामना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और विजिटर बुक अपना मंतव्य लिखा। पूर्वाहन नौ बजे केंद्रीय संचार राज्य मंत्री देव सिंह चैहान सपरिवार केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे और साढे़ 11 बजे के करीब केंद्रीय संचार राज्यमंत्री बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मास्टर प्लान के कार्यो के बाबत जानकारी ली। बासगांव (गोरखपुर) से भाजपा सांसद कमलेश पासवान भी बद्रीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर की छत को स्वर्ण मंडित करने वाले गुप्ता बंधु ने भी बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। इस अवसर पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने बद्रीनाथ धाम में सभी विशिष्ट अतिथियों की अगवानी कर स्वागत किया। केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट संयुक्त सचिव एवं बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने केदारनाथ में सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदारनाथ धाम के पुजारी शिवलिंग, आचार्य ओंकार शुक्ला, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धर्मवाण आदि मौजूद रहे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0081-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0077-1024x768.jpg)
रुद्रप्रयाग। बद्री-केदार की यात्रा पर पहुंचे दिग्गज संतों ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की व्यवस्थाओं के साथ-साथ समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय पर भी आशीषों की बौछार की। हालांकि, बीकेटीसी अध्यक्ष अन्यत्र कार्यक्रम में होने के कारण धामों में उपस्थित नहीं थे, मगर संतों ने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद विजिटर बुक में बीकेटीसी समेत अध्यक्ष अजेंद्र अजय की तारीफ की। बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध संत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बीकेटीसी की विजिटर बुक में लिखा कि केदारनाथ भगवान के दर्शन कर बहुत आनंद आया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0076-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0077-1-1024x768.jpg)
परमार्थ निकेतन के प्रमुख चिदानंद मुनि ने विजिटर बुक में लिखा कि भारत के यशस्वी, तपस्वी, ऊर्जावान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केदार से काशी तक, अयोध्या से उज्जैन तक एवं ओंकारेश्वर से महाकाल तक जिस दिव्यता एवं भव्यता से नए भारत का निर्माण हो रहा है, अभिनंदनीय है। उन्होंने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय सहित उनकी पूरी टीम को साधुवाद किया। दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा की उनके नेतृत्व में सनातन धर्म के उत्थान का जो कार्य हो रहा है, उसका शब्दों में वर्णन संभव नहीं है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0077-2-1024x768.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0081-1-300x169.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231105-WA0080-1-300x169.jpg)