मांगों को लेकर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री की बिगड़ी तबियत,
वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर धरना दे रही हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्री,
23 वें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल रही जारी
ऊखीमठ। वेतन बढ़ोत्तरी समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल 23वें दिन भी जारी रही। इस दौरान तहसील परिसर ऊखीमठ में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता राणा की अचानक से तबियत खराब हो गई, जिस कारण सभी कार्यकत्री परेशान हो गई। 108 आपातकालीन सेवा की मदद से बीमार कार्यकत्री को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत पर खतरे से बाहर बताई जा रही है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00853998330646735817717-1024x461.jpg)
बता दें कि वेतन बढ़ोत्तरी समेत छह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री आंदोलन कर रही हैं। बृहस्पतिवार को तहसील परिसर ऊखीमठ में धरना देने के लिए सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री पहुंची। इस दौरान धरने के बीच कार्यकत्री सविता राणा की तबियत खराब होने लगी। कार्यकत्री की ज्यादा तबियत खराब देख आंगनबाड़ी कार्यकत्री जोर-जोर से चिल्लाने लगी। इसके बाद आस-पास से लोग भी पहुंचे और 108 आपातकालीन सेवा की मदद से महिला को स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00861864284539834431546-1024x473.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00848691101546305215063-1024x461.jpg)
प्रदेश मीडीया प्रभारी सुनीता भट्ट एवं जिला कोषाध्यक्ष उपासना ने कहा कि लम्बे समय से आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही हैं। सुबह से शाम तक आंगनबाड़ी कार्यकत्री धरना स्थल पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रही हैं। इसके बावजूद प्रदेश की धामी सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। मांगों को लेकर धरना दे रही महिलाओं की अब तबियत भी बिगड़ने लगी है। उन्होंने जल्द से जल्द मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर सीमा नेगी, सन्तोषी, आशा देवी, सरीता, रेखा आदि मौजूद रही।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00831108540062242325605-461x1024.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/03/img-20240314-wa00855930116315096883793-1024x461.jpg)