अलकनंदा एवं मंदाकिनी संगम स्थल योग केन्द्र के रूप में होगा विकसित
संगम पर पहली बार हुआ योग कक्षाओं का आयोजन
योग कक्षाओं में अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने लिया भाग
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके तहत रविवार सुबह अलकनंदा एवं मंदाकिनी के संगम तट पर योग कक्षाओं का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधियों भाग लिया।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00263753830300290066876-1024x682.jpg)
रविवार सुबह संगम तट पर योग करने पहुंचे रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार के प्रयासों से भगवान रुद्रनाथ की नगरी में संगम तट पर योग अभ्यास शुरू हुआ है। भगवान नारद की इस तपस्थली का सदुपयोग पहली बार जनपद में शुरू हो सका है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर, मस्तिष्क और भौतिकवाद को त्यागना ही योग का उद्देश्य है और इसके लिए नियमित योग अभ्यास होना जरूरी है।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa0029287291914096989076-1024x970.jpg)
जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार ने इस प्रयास का श्रेय स्थानीय जनप्रतिनिधियों को देते हुए कहा कि मां गंगा के तट पर योग अभ्यास करना अपने आप में एक आनंद की अनुभूति देता है। उन्होंने सभी लोगों से अपने दिनचर्या में योग अभ्यास को शामिल करने की अपील की। साथ ही अपने आसपास अन्य लोगों को भी योग से जोड़ने को कहा। इस दौरान जिलाधिकारी ने संगम तट पर बने मंदिर एवं आश्रम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को संगम तट को योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अनिवार्य प्रयास करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर पालिका को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर योग गुरु मयंक पवार ने योग प्रशिक्षण दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग श्रीनगर तनुज कांबोज, रुद्रप्रयाग निर्भय सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुरील, ओम प्रकाश बिष्ट, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी सहित अन्य मौजूद थे।
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00197008964242019133750-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00214430151971694054596-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00304965615204351320649-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00241441650580695092588-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00285322357742856205289-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00226236685958696743722-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00206131060904883169236-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00253773286410363983898-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa0027633696851474098844-1024x682.jpg)
![](https://rudraprayagpost.in/wp-content/uploads/2024/01/img-20240107-wa00237037972105925345788-1024x682.jpg)