डॉ. कृष्णानंद डिमरी को मिला प्रतिष्ठित ‘अशोका पुरस्कार

Blog
 Image

समाजसेवा और जनहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए दूसरी बार सम्मानित, सांसद अनिल बलूनी समेत जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई*

 

रुद्रप्रयाग। भरदार पट्टी के स्वीली सेम गांव निवासी डॉ. कृष्णानंद डिमरी को समाजसेवा, जनहित और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल (आईपीएसी) की ओर से ‘अशोका पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 22 अगस्त 2026 को प्रदान किए गए इस सम्मान के बाद क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।

 

डॉ. डिमरी को इससे पूर्व भी आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जा चुका है। अब उन्हें दूसरी बार प्रतिष्ठित मंच पर सम्मानित किया गया है। लगातार दूसरी बार मिला यह सम्मान उनके समाज के प्रति समर्पण, जनहित में किए जा रहे कार्यों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान को मिली महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

 

आइकॉनिक पीस अवॉर्ड काउंसिल के अनुसार, डॉ. डिमरी को उनके उत्कृष्ट कार्यों, समाज के प्रति समर्पित सेवाओं, जनहित में योगदान और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए ‘अशोका पुरस्कार’ प्रदान किया गया। उनकी निरंतर सक्रियता, निष्ठा, सादगी और कर्मठता को भी सम्मान का आधार माना गया।

 

डॉ. डिमरी की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई। लोगों ने कहा कि प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर लगातार दूसरी बार सम्मान मिलना डॉ. डिमरी के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी उपलब्धि युवाओं को समाज और राष्ट्रहित में सकारात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

 

सम्मान मिलने पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने डॉ. डिमरी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनकी उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

शुभचिंतकों ने कहा कि डॉ. डिमरी ने अपने कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सकारात्मक सोच और सेवा की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। लगातार दूसरी बार मिला यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और समाज के प्रति प्रतिबद्धता की सफलता है। क्षेत्रवासियों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ समाज एवं राष्ट्रहित में योगदान देते रहेंगे।