रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने महत्वपूर्ण जवाड़ी बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
लगभग 3.5 किलोमीटर लंबा यह बाईपास मार्ग जवाड़ी से रुद्रप्रयाग टनल तक जाता है और यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि बीते मानसून में भूस्खलन के कारण मार्ग को नुकसान पहुंचा था, जिसे अब जल्द ठीक किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सड़क को पूरी तरह दुरुस्त कर गड्ढामुक्त बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। बताया कि पहले यह कार्य आरबीएनएल को सौंपा गया था, लेकिन समय कम होने के कारण अब राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर तेजी से मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। मार्ग पर क्रैश बैरियर, पैराफिट वॉल और रिटेनिंग वॉल का निर्माण पहले ही किया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 5-10 अप्रैल के बीच हर हाल में पैचवर्क और मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
गैरों पे करम, अपनों पे सितम, रुद्रप्रयाग प्रशासन पर दोहरे मापदंड के आरोप, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर उठे सवाल,
मयाली शराब ठेके पर खुला माफिया राज, वायरल स्टिंग के बाद धमकियों का खेल, जबरन बयान बदलवाने की साजिश और प्रशासन की चुप्पी,
उत्तराखंड चुनावी डेटाबेस की डेटा गुणवत्ता बढ़ाने और मतदान दिवस की दक्षता में महत्वपूर्ण सुधार के लिए 1 अप्रैल से सघन मैपिंग अभियान
मानव-वन्यजीव संघर्ष से निपटने को वन कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
केदारनाथ यात्रा से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य तेज, 10 अप्रैल तक जवाड़ी बाईपास को दुरस्त करने के निर्देश
ग्राफ़िक एरा हॉस्पिटल की एमएमयू पहल से ग्रामीणों को मिली राहत, जागतोली दशज्यूला में मोबाइल मेडिकल वैन का उद्घाटन, 200 मरीजों की जांच
जैक्सवीन इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया विश्व रंगमंच दिवस, प्रतिभाओं को किया सम्मानित
शराब के नशे में हंगामा करने पर दो व्यक्ति गिरफ्तार, शांति भंग करने का आरोप
केदारनाथ यात्रा से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का कार्य तेज, 10 अप्रैल तक जवाड़ी बाईपास को दुरस्त करने के निर्देश
- by Praveen Singh
- Mar 27, 2026