Aug 14, 2026

अनुशासन और शारीरिक दक्षता के साथ रतूड़ा पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड,

post-img

एसपी नीहारिका तोमर ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए पारदर्शिता, स्वच्छता और समयबद्धता के निर्देश,

रुद्रप्रयाग। पुलिस बल की शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस, अनुशासन और कार्यकुशलता को बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक पुलिस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने परेड की सलामी (मान प्रणाम) स्वीकार की और आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परेड का शुभारंभ कराया।

परेड की शुरुआत पुलिस जवानों की हल्की दौड़ से हुई। इसके बाद जवानों ने टोलीवार अनुशासित ड्रिल के साथ शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शारीरिक दक्षता, अनुशासन और समन्वय का परिचय दिया।

परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर की विभिन्न शाखाओं, मदों एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शस्त्रागार, मेस, परिवहन शाखा सहित परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित प्रभारियों को कार्यों में पारदर्शिता, स्वच्छता और समयबद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साप्ताहिक परेड एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चंद्र शर्मा सहित समस्त प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं कुल 70 पुलिस कार्मिक मौजूद रहे।