govt-ads

प्रोजेक्ट स्नेह के तहत बालिकाओं को किया जागरूक, शिक्षा और सुरक्षा की दी जानकारी,

Blog
 Image

लदोली में आयोजित कार्यक्रम में बाल अधिकार, करियर, स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा पर किया मार्गदर्शन,

 

रुद्रप्रयाग। प्रोजेक्ट स्नेह के तहत राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज लदोली में बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बालिकाओं को शिक्षा, करियर, बाल अधिकार, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सोनी मेहरा ने बालिकाओं को शिक्षा का महत्व समझाते हुए करियर के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को अपने भविष्य के प्रति सजग रहने और शिक्षा के माध्यम से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

 

बाल कल्याण समिति की ममता शैली ने बाल अधिकारों और बाल विवाह की रोकथाम पर जानकारी दी। उन्होंने गुड टच-बैड टच, बच्चों की सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में बताया। साथ ही किसी भी परेशानी या असुरक्षित स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन और साइबर क्राइम हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।

 

डॉ. तानिया मलासी ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक बदलावों, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी पहलुओं पर जानकारी साझा की। वहीं, एएनएम मीरा राणा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में सही जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा। प्रोजेक्ट स्नेह के माध्यम से बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की दिशा तय करने और सुरक्षित वातावरण में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।