नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक फायर टीम को लावारिस कार मिलने की सूचना मिली थी। टीम जब मौके पर पहुंची तो कार में तीन लोग मृत पाए गए, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की गई है।मृतकों की पहचान 60 वर्षीय रणधीर सिंह, 40 वर्षीय लक्ष्मी सिंह और 46 वर्षीय शिव नारायण के रूप में हुई है। डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में डेडबॉडी हो सकती हैं। यहां पर जब आकर देखा तो 3 लोग डेड थे। उनकी पहचान कर ली गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में दिल्ली में एक डिलीवरी बॉय की हत्या का भी मामला सामने आया था। दिल्ली के पांडव नगर के आचार्य निकेतन इलाके में एक डिलीवरी बॉय को चाकू से गोदकर मारा गया था। इस मामले में तीन नाबालिग पकड़े गए थे। मृतक के शरीर पर चाकू से कई वार किए गए थे, जिसमें मृतक के गले और सीने में भी कई बार हमला किया गया था। मृतक की उम्र महज 22 साल थी और उसकी पहचान अरुण राज के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बताया था कि 3 युवक बाइक से आ रहे थे, इसी दौरान उनका डिलीवरी बॉय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी गई।
Trending
कार से शव मिलने के बाद दिल्ली में सनसनी
मौसम अलर्टः कई राज्यों में ठंड और कोहरा
रुद्रप्रयाग में गरजा हिंदू एकता का स्वर,, भव्य हिंदू सम्मेलन में समाज के रक्षक हुए सम्मानित,,
केदारघाटी के ऊखीमठ में गूंजा सनातन का उद्घोष,, सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में भव्य हिन्दू सम्मेलन, शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम बने आकर्षण
अंकिता भंडारी केस से प्रदेशव्यापी न्याय आंदोलन फिर सक्रिय
केदारनाथ धाम यात्रा 2026 : ज़मीन पर उतरा प्रशासन,, सुरक्षा–सुविधाओं को लेकर मार्ग दर मार्ग सघन निरीक्षण,,
सरकार हमारी सुनो!! दो हफ्तों से केदारनाथ हाईवे पर खड़े शराब से लदे ट्रक, चालक बेहाल,, नशेड़ी–चोरों का डर, जंगली जानवरों का खतरा,
अंकिता भंडारी केस: प्रदर्शन के बीच सुरक्षा सख्त