2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प,
रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए कांग्रेस ने जखोली क्षेत्र में महिला संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। ब्लॉक महिला कांग्रेस जखोली की अध्यक्ष शीला भंडारी ने ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 12 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 16 सचिव समेत कुल 42 महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। नई कार्यकारिणी में जखोली क्षेत्र के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
कार्यकारिणी विस्तार के साथ महिला कांग्रेस ने आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में गांव-गांव जनसंपर्क, महिला संवाद, बूथवार संगठन विस्तार और अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने का अभियान चलाएंगी।
उपाध्यक्ष पद पर उषा कोठारी (टेंडवाल), गीता देवी (बगसीर बांगर), कल्पेश्वरी कठैत (किरोड़ा), कुंदनी देवी चौहान (जखोली लस्या), गीता पंवार (कुरछोला), राजेश्वरी राणा (चंदी कोठीयाडा), अरुणा नेगी (कपनिया), राजेश्वरी भट्ट (जैली), विजया राणा (पालाकुराली), मीना रावत (पौंठी), राखी ममगाईं (उछना) और अंजू पंवार (मवाणगाव) को जिम्मेदारी दी गई है। महासचिव पद पर अनीता पंवार (जखोली बड़मा), प्रतिमा देवी (कोट बांगर), शशि मेहरा (लुठीयाग), अंजना पंवार (जखोली भरदार), रश्मि रावत (डंगवालगांव), मदुली देवी (कंडाली), दीपिका मेवाड़ (जखोली लस्या), अंजू क्वेलीयाल (हरियाली), प्रियंका राणा (खलियाण बांगर), पुष्पा राणा (जैली), पूजा नेगी (बजीरा), राजेश्वरी राणा (रोली), रश्मि बगवान (चोपड़ा) और स्मिता राणा (महरगांव) को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर सावित्री देवी (सौराखाल भरदार), संतोषी भट्ट (मुन्नादेवल), उर्मिला देवी (शिशों), कल्पेश्वरी रावत (अरखुड़), मंजू भट्ट (बमंणगांव), अनिता देवी (जखाल भरदार), अनामिका सिंधवाल (रोठिया भरदार), नीलम भट्ट (कोठीयाडा), प्रियंका जाखी (खलियाण बांगर), पुनीता देवी (सिरवाड़ी बांगर), सोनम देवी (बजीरा), कृष्णा ममगाईं (ईजरा), सुधा भट्ट (डांगी बांगर), उपासना देवी (भणगा), आरती नेगी (मथियागांव बांगर) और आशा राणा (उद्दोला बांगर) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष शीला भंडारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि महिला कांग्रेस को गांव से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में महिलाओं से संवाद स्थापित करेंगी और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल मतदाता नहीं, बल्कि संगठन की महत्वपूर्ण और निर्णायक शक्ति हैं। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, महिला सुरक्षा और स्थानीय विकास जैसे मुद्दों को लेकर महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
शीला भंडारी ने कहा कि आने वाले समय में महिला कांग्रेस की ओर से घर-घर संपर्क, महिला संवाद और बूथवार संगठन निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाएगा।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, एकजुटता और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘नारी शक्ति–कांग्रेस की शक्ति’ के संकल्प के साथ महिला कांग्रेस को जखोली के गांव-गांव और बूथ-बूथ तक मजबूत किया जाएगा।