govt-ads

मंदाकिनी शरदोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने बिखेरे लोक संस्कृति के रंग, देर शाम तक झूमे दर्शक,

Blog
 Image

कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी रहे मुख्य अतिथि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, लोकगीतों, मांगल गीतों और पारंपरिक नृत्यों ने मोहा मन,

रिपोर्ट : लक्ष्मण सिंह नेगी 

ऊखीमठ/रुद्रप्रयाग। पांच दिवसीय मंदाकिनी शरदोत्सव एवं कृषि औद्योगिक विकास मेले के चौथे दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच कलाकारों ने गढ़वाल की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग बिखेरे। लोकगीतों, मांगल गीतों, झुमेलो और पारंपरिक लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग मेला पांडाल में पहुंचे।

 

मेले के चौथे दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने एक के बाद एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। प्रस्तुतियों में पहाड़ की लोक परंपराओं, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक देखने को मिली। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि मेले हमारी लोक संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पहचान बनाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं औद्योगिक विकास मेले स्थानीय काश्तकारों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार का मंच देने के साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने कहा कि मंदाकिनी शरदोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है और नई पीढ़ी अपनी लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ती है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह के मंच निरंतर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

मेले में विभिन्न विभागों और स्थानीय उद्यमियों की ओर से लगाए गए स्टाल भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कृषि, उद्यान, ग्रामीण स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों से संबंधित स्टालों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं तथा स्वरोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी जा रही है।

 

मेला अध्यक्ष हर्षवर्धन बेजवाल ने मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों, अतिथियों, कलाकारों, सहयोगियों और क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय मेले को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मेले का उद्देश्य क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने के साथ कृषि, स्थानीय उत्पादों, पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने मेले की रौनक बढ़ाई है और जनता का उत्साह आयोजन समिति के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

चौथे दिन देर शाम तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक खत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य गंभीर बिष्ट एवं निर्मला बहुगुणा, भाजपा केदारनाथ मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत, गुप्तकाशी की किरन शुक्ला, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन जमलोकी, सुशीला बिष्ट, सरला भट्ट, नरेंद्र रौथाण, श्रीनंद जमलोकी, ओमप्रकाश बहुगुणा, सुमान सिंह रौथाण, आरती रावत, मेला संयोजक विक्रम सिंह नेगी, सचिव रमेश बेजवाल, पृथ्वी पाल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, वीरांगना संगठन अध्यक्ष माधुरी नेगी, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित गीता रावत, गिरीश बेजवाल, बलवीर लाल, दीपेंद्र बिष्ट, नितीन चंद्रा, गंगाराम सकलानी और लक्ष्मण रावत सहित अनेक लो

ग मौजूद रहे।