Feb 09, 2026

पुलिस उपाधीक्षक ने किया ऊखीमठ थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

post-img

ऊखीमठ। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने थाना ऊखीमठ का निरीक्षण कर थाना परिसर में क्राइम ऑब्जर्वेशन रिकॉर्ड लेते हुए लंबित विवेचनाओं, कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होने ने लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यालय स्तर से संचालित विशेष अभियानों में प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया।

उन्होंने वर्तमान में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा साइबर अपराध व ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर जन-जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र में पर्यटन सीजन और संभावित बर्फबारी को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और निरंतर निगरानी बनाए रखने को कहा। इसके अलावा महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ‘पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। ठंड के मौसम को देखते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा पूरी निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज नेगी, चौकी प्रभारी चोपता सुरेश कुमार, उपनिरीक्षक पूजा रावत, अपर उपनिरीक्षक अनिल, अपर उपनिरीक्षक राकेश सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे