बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर में सरयू और गोमती के पवित्र संगम पर रविवार को एक ऐसा क्षण आया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर दीं। सात समंदर पार जापान से बागेश्वर पहुंचीं मियाको केटलेट ने जब वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अपने दिवंगत अमेरिकी पति रोबर्ट केटलेट की अस्थियां सरयू की पावन धारा में प्रवाहित कीं, तो सरयू तट एक अनूठे और अमिट प्रेम का गवाह बन गया। अमेरिका में जन्मे रोबर्ट और जापान की अंग्रेजी प्रोफेसर मियाको की प्रेम कहानी साल 2005 में जापान में एक साधना शिविर से शुरू हुई थी। वर्ष 2007 में दोनों ने जब बागेश्वर की शांत वादियों और आध्यात्मिक परिवेश को महसूस किया, तो रोबर्ट का इस पावन भूमि से एक ऐसा गहरा भावनात्मक रिश्ता जुड़ गया जो उनके अंतिम सांस तक कायम रहा। बाद में विवाह के बंधन में बंधकर जापान में हंसी-खुशी जीवन बिता रहे इस दंपत्ति पर 2022 में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब गंभीर बीमारी के चलते रोबर्ट का निधन हो गया। पति को खोने के गहरे सदमे के बीच भी मियाको को रोबर्ट की वह आखिरी ख्वाहिश याद रही, जो उन्होंने बागेश्वर की पवित्र भूमि के लिए जताई थी। अपने हमसफर के उसी अंतिम सपने को पूरा करने मियाको रविवार को रोबर्ट की अस्थियां लेकर बागेश्वर के समण मंदिर बिलौना पहुंचीं। अपने पारिवारिक पुजारी की उपस्थिति में पूरी हिंदू रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ मियाको ने अस्थि विसर्जन का कर्मकांड पूरा किया। सरयू की धारा में पति की अस्थियों के विलीन होने के साथ ही मियाको ने न सिर्फ रोबर्ट को एक भावुक अंतिम विदाई दी, बल्कि सरयू तट पर सच्चे प्रेम और अटूट समर्पण की एक अमर कहानी भी लिख दी।
Trending
जन संवाद में गूंजा ग्रामीणों का दर्द, 39 शिकायतें पहुंचीं डीएम के दरबार
श्रमिक कार्ड के लिए उमड़ी भीड़ ने बढ़ाई मुश्किलें, धक्का-मुक्की से परेशान ग्रामीण
जखोली कांग्रेस में संगठन विस्तार, 54 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी,
साढ़े नौ साल का हिसाब दे सरकार, जनता पूछ रही विकास का रिपोर्ट कार्ड : प्रदीप थपलियाल
उत्तराखंड न्यूज: एक साल बाद फिर 22 किमी कांवड़ यात्रा पर निकलीं रेखा आर्या
ग्रामीणों ने संभाली मद्महेश्वर धाम की स्वच्छता की कमान, गौंडार से धाम तक चला अभियान, यात्रा पड़ावों से हटाया कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ मद्महेश्वर का लिया संकल्प
श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा केदार के धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब
बागेश्वर न्यूज: पति के निधन के वर्षों बाद पत्नी ने निभाया उनका अंतिम वादा